Air India में अब क्या बदलने वाला है? नए CEO ने बनाया प्लान, दिल्ली-मुंबई से उड़ानों तक होंगे कई बदलाव

Air India के नए CEO टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयरलाइन की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए अपनी रणनीति सामने रखी है। कंपनी खर्च घटाने के साथ उड़ानों की समयबद्धता और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना चाहती है। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट की भूमिका में भी बदलाव की तैयारी है। जानिए इस योजना का यात्रियों और एयरलाइन के कारोबार पर क्या असर पड़ सकता है।

Advertisement
Air India के नए CEO की एयरलाइन को मुनाफे में लाने की रणनीति
Air India के नए CEO की एयरलाइन को मुनाफे में लाने की रणनीति

In Short

  • Air India के नए CEO ने खर्च घटाने और एयरलाइन को मुनाफे में लाने की रणनीति बताई
  • पश्चिम की कनेक्टिंग उड़ानों के लिए मुंबई और पूर्व की उड़ानों के लिए दिल्ली पर बढ़ेगा फोकस
  • Air India और Air India Express में बढ़ेगा तालमेल, घरेलू उड़ानों का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 80% से ऊपर

By Ram Pratap Singh:

टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India को मुनाफे में लाने के लिए नए CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर टेवोल्डे गेब्रेमरियम (Tewolde Gebremariam) ने अपनी रणनीति सामने रखी है। कंपनी अब खर्च कम करने, फ्लाइट्स के संचालन में सुधार और रूट नेटवर्क को बेहतर बनाने पर ध्यान देगी। बढ़ती ईंधन कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच एयरलाइन अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करना चाहती है।

फ्लाइट्स की टाइमिंग सुधारने पर जोर

कर्मचारियों के साथ टाउनहॉल मीटिंग में गेब्रेमरियम ने बताया कि Air India और Air India Express की घरेलू उड़ानों का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) लगातार 80 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है।

हालांकि, लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में अभी सुधार की जरूरत है।

कंपनी के मुताबिक, यात्रियों की संतुष्टि मापने वाला नेट प्रमोटर स्कोर (NPS) पिछले साल के 35 से बढ़कर 38 हो गया है।

खर्च कम करने के लिए क्या है प्लान?

Air India ने खर्च घटाने के लिए एक विशेष कॉस्ट ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इसकी निगरानी सीनियर मैनेजमेंट कर रहा है।

कंपनी को कामकाज बेहतर बनाने और खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों से 1,500 से ज्यादा सुझाव मिले हैं। इसके अलावा एयरलाइन बेहतर सेवाओं, नए कारोबारी अवसरों और रूट नेटवर्क में बदलाव के जरिए कमाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट की बदलेगी भूमिका

क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों को देखते हुए Air India अपनी हब रणनीति में बदलाव कर रही है।

कंपनी पश्चिम की ओर जाने वाले कनेक्टिंग यात्रियों को मुंबई के जरिए ज्यादा रूट कर रही है। वहीं, दिल्ली से पूर्व दिशा की कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

Air India दक्षिण भारत सहित अन्य क्षेत्रों में नए हब विकसित करने की संभावनाएं भी तलाश रही है।

Air India और Air India Express में बढ़ेगा तालमेल

नए CEO ने 'One Air India Group' की रणनीति पर भी जोर दिया है। इसके तहत Air India और Air India Express के फाइनेंस, HR और टेक्नोलॉजी जैसे विभागों में बेहतर तालमेल बनाया जाएगा।

हालांकि, दोनों एयरलाइंस के ऑपरेटिंग सर्टिफिकेट अलग रहेंगे। Air India फुल-सर्विस और Air India Express लो-कॉस्ट मॉडल पर काम करती रहेंगी।

गेब्रेमरियम ने कहा कि कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए जवाबदेही, खर्च पर नियंत्रण और योजनाओं को तेजी से लागू करना जरूरी होगा।

Read more!
Advertisement