• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeबिजनेस न्यूजPhotosUPI से ट्रेन टिकट बुक करते हैं? जानिए ₹2000 के ऊपर का Ticket Book करने पर एक्ट्रा चार्ज देना होगा या नहीं

UPI से ट्रेन टिकट बुक करते हैं? जानिए ₹2000 के ऊपर का Ticket Book करने पर एक्ट्रा चार्ज देना होगा या नहीं

15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के रेलवे टिकटों पर UPI पेमेंट के लिए नया MDR नियम लागू होगा। यात्रियों को अतिरिक्त ₹5 नहीं देना होगा, क्योंकि यह चार्ज मर्चेंट साइड पर लगेगा। जानिए रेलवे टिकट पेमेंट में बदलाव, MDR की गणना और यात्रियों पर इसके असर की पूरी जानकारी।

Sonam
UPDATED: Sep 23, 2026 17:00 IST
Railway ticket UPI payment
1/5

UPI से रेलवे टिकट पेमेंट पर नया नियम

15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के रेलवे टिकटों के UPI पेमेंट पर नया MDR नियम लागू होगा। इसके तहत टिकट बुकिंग पर 0.4% की जगह सिर्फ ₹5 का फ्लैट MDR तय किया गया है। हालांकि यह चार्ज यात्रियों से नहीं लिया जाएगा, बल्कि मर्चेंट साइड पर लागू होगा।

Advertisement
2/5

टिकट किराया नहीं बढ़ेगा

नए नियम के बाद भी यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे। उदाहरण के लिए ₹3,000 का रेलवे टिकट UPI से पेमेंट करने पर यात्री को ₹3,000 ही चुकाने होंगे। ₹5 का MDR अलग से टिकट फेयर में नहीं जोड़ा जाएगा।
 

3/5

रेलवे पेमेंट के लिए अलग व्यवस्था

आम व्यापारियों के मुकाबले रेलवे टिकट पेमेंट के लिए अलग MDR व्यवस्था बनाई गई है। जहां ₹10,000 के सामान्य UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% के हिसाब से ₹40 MDR लग सकता है, वहीं रेलवे टिकट पेमेंट पर यह चार्ज सिर्फ ₹5 रहेगा।
 

4/5

रेलवे स्केल पर बड़ा असर

एक टिकट पर ₹5 का MDR छोटा लग सकता है, लेकिन रेलवे के बड़े ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में यह राशि काफी बढ़ सकती है। रेलवे के अनुसार, एक दिन में 1 लाख योग्य टिकट ट्रांजैक्शन होने पर करीब ₹5 लाख MDR जमा हो सकता है, जो सालभर में ₹18.25 करोड़ तक पहुंच सकता है।

Advertisement
5/5

किन UPI पेमेंट पर लागू होगा नियम?

यह नियम सभी UPI ट्रांजैक्शन पर लागू नहीं होगा। ₹2,000 तक के UPI पेमेंट MDR से बाहर रहेंगे। वहीं एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले UPI ट्रांसफर पहले की तरह मुफ्त रहेंगे। नया ₹5 MDR सिर्फ ₹2,000 से ऊपर के योग्य रेलवे टिकट पेमेंट पर लागू होगा।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today