• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeबिजनेस न्यूजPhotosक्या रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में कर सकते हैं मुफ्त सफर? जानिए पास के असली नियम

क्या रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में कर सकते हैं मुफ्त सफर? जानिए पास के असली नियम

क्या रेलवे कर्मचारियों को हर ट्रेन में हमेशा फ्री सफर की सुविधा मिलती है? रेलवे पास से जुड़े नियमों में कई सीमाएं तय हैं। कर्मचारी कहां, कितनी बार और किस श्रेणी में यात्रा कर सकते हैं, यह नियमों पर निर्भर करता है। जानिए रेलवे ट्रैवल पास से जुड़े जरूरी नियम।

Railway employees travel pass
1/6

भारतीय रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों को हमेशा बिना पैसे के ट्रेन में सफर करने की सुविधा नहीं मिलती। रेलवे ने ट्रैवल पास को लेकर कई साफ नियम बनाए हैं। इन नियमों के मुताबिक हर यात्रा फ्री नहीं होती और कुछ मामलों में कर्मचारियों को भी टिकट खरीदना पड़ता है।

Advertisement
2/6

अगर आपको लगता है कि हर रेलवे कर्मचारी सिर्फ पास दिखाकर किसी भी ट्रेन में कभी भी मुफ्त सफर कर सकता है, तो यह सही नहीं है। रेलवे के नियमों में साफ तय है कि कर्मचारी कहां यात्रा कर सकते हैं, कितनी बार कर सकते हैं और किस श्रेणी में सफर कर सकते हैं। यानी उन्हें असीमित मुफ्त यात्रा का अधिकार नहीं होता। 

3/6

रेलवे कर्मचारियों को दिया जाने वाला पास सिर्फ साधारण ट्रेनों तक सीमित नहीं है। पात्र सेवारत और रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी इसका इस्तेमाल राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, गतिमान और हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके साथ कई जरूरी शर्तें भी लागू होती हैं।

4/6

Indian Railway Rules के मुताबिक पास होने का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी अपनी मर्जी से किसी भी आलीशान डिब्बे में बैठकर सफर कर सकते हैं। वंदे भारत और गतिमान जैसी ट्रेनों में उन्हें उसी श्रेणी में यात्रा की अनुमति मिलती है, जिसके वे अपने पद और सैलरी स्ट्रक्चर के आधार पर हकदार होते हैं। यानी पास होने के बाद भी यात्रा पूरी तरह मनमर्जी से नहीं की जा सकती।

Advertisement
5/6

रेलवे की हर यात्रा सुविधा का मतलब पूरी तरह फ्री सफर नहीं होता। रेलवे कर्मियों को पीटीओ यानी Privilege Ticket Order सुविधा के तहत लागू किराए का एक तिहाई हिस्सा खुद देना पड़ता है। यह पात्र रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को टिकट में छूट देने वाली सुविधा है। इसके लिए तय नियमों के अनुसार PTO जारी किया जाता है और उसी के आधार पर टिकट बुक होता है। यह सुविधा Privilege Pass से अलग होती है।

6/6

रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला पास हर जगह मान्य नहीं होता। आईआरसीटीसी और राज्य पर्यटन निगमों द्वारा चलाई जाने वाली Special Tourist Trains में रेलवे पास मान्य नहीं है। यानी अगर कोई रेलवे कर्मचारी या अधिकारी महाराजा एक्सप्रेस या पैलेस ऑन व्हील्स जैसी ट्रेनों में सफर करना चाहता है, तो उसे आम यात्रियों की तरह ही टिकट खरीदना होगा।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today