रफ्तार से आगे बढ़ रहा बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण! भारतीय रेलवे ने शेयर की नई तस्वीरें
भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। गुजरात में बन रहे एक अहम स्टेशन की नई तस्वीरों ने प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस और शानदार डिजाइन की झलक दिखाई है। जानिए यह स्टेशन कितना खास होगा और यहां यात्रियों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी। दोनों शहरों के बीच तैयार हो रहा पूरा रेल कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर को एक साथ शुरू करने के बजाय अलग-अलग फेज में खोला जाएगा। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला फेज 15 अगस्त 2027 से शुरू करने की तैयारी है। ट्रेन इस रूट पर करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।
बुलेट ट्रेन के रेलवे ट्रैक का काम भी तेज स्पीड से किया जा रहा है। प्रोजेक्ट से जुड़े अलग-अलग हिस्सों में मशीनों और मैनपावर की मदद से काम पूरा किया जा रहा है। भारतीय रेलवे लगातार सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और नई अपडेट शेयर कर रहा है, ताकि लोगों को प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस के बारे में जानकारी मिल सके।
भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन गुजरात के भरूच में दाहेज बाईपास रोड पर तैयार किया जा रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्टेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें स्टेशन का बाहरी डिजाइन और अंदर चल रहे काम की झलक दिखाई गई है। रेलवे ने पोस्ट में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट की जानकारी भी दी है।