• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeबिजनेस न्यूजPhotos2 दिन में चांदी ₹10,000 सस्ती, सोने के भाव भी धड़ाम, अचानक क्यों गिरे रेट?

2 दिन में चांदी ₹10,000 सस्ती, सोने के भाव भी धड़ाम, अचानक क्यों गिरे रेट?

शेयर बाजार के बाद अब सोने-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। महज दो दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव हजारों रुपये टूट गए हैं। आखिर अचानक क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? क्या अमेरिकी बाजार से जुड़ा है इसका कनेक्शन? जानिए गिरावट की बड़ी वजहें।

Sonam
UPDATED: Sep 29, 2026 13:59 IST
Gold Silver Price Today
1/5

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी, जिसका असर कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ा। पिछले दो दिनों में सोना और चांदी दोनों काफी सस्ते हुए हैं। मंगलवार को भी इनकी कीमतों में गिरावट जारी है।

Advertisement
2/5

दो दिनों में ₹5,000 सस्ता हुआ सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले दो दिनों में सोने की कीमत करीब ₹5,000 गिर चुकी है। इस बड़ी गिरावट के बाद सोना ₹1,45,538 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 5 अक्टूबर के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में भी सोने की कीमत करीब ₹600 नीचे आई है।

3/5

चांदी की कीमत में ₹10,000 से ज्यादा की गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में चांदी ₹10,000 से ज्यादा सस्ती होकर ₹2,24,500 प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, 5 अक्टूबर के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में चांदी की कीमत करीब ₹2,800 गिर चुकी है।

4/5

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का ऊंचे स्तर पर बने रहना है। इसके अलावा, अमेरिका के आर्थिक आंकड़े फेडरल रिजर्व की ओर से एक और ब्याज दर बढ़ोतरी का संकेत दे रहे हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी बाजार को प्रभावित कर रही हैं।

Advertisement
5/5

ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी धड़ाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को सोना 4% गिरकर सात हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी की कीमत 4.5% गिरी थी। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, सोना 4,173.85 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.213 डॉलर प्रति औंस पर है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today