Advertisement

Mahindra XEV 9S: क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन! 32 में से 31.5 अंक, मिली 5-स्टार रेटिंग

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी, दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.5 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक मिले हैं। कार को फ्रंटल, साइड इम्पैक्ट और पोल साइड इम्पैक्ट टेस्ट से गुजारा गया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹19.95 लाख से ₹29.45 लाख के बीच है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV एक बार चार्ज करने पर 679 किलोमीटर तक की MIDC-सर्टिफाइड रेंज देती है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement