Advertisement

China Flying Car: आसमान में उड़ने वाली टैक्सी से लेकर EV फैक्ट्री तक, चीन की टेक्नोलॉजी देखिए

चीन के ग्वांगझोउ से India Today के गौरव सावंत ने भविष्य की ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी की खास झलक दिखाई। GAC Motors में चार यात्रियों के बैठने वाली बिना पायलट की इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का प्रोटोटाइप दिखाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी रेंज 200 किलोमीटर और उड़ान की अधिकतम ऊंचाई 500 मीटर तक है। हालांकि, इसे अभी यात्रियों के साथ उड़ान भरने की मंजूरी नहीं मिली है। वहीं, दो सीटों वाली एक अन्य पायलटलेस एयर टैक्सी के लिए 200 से ज्यादा ऑर्डर मिलने का दावा किया गया है। गौरव सावंत ने AION की इलेक्ट्रिक कार फैक्ट्री का भी जायजा लिया, जहां रोजाना 800 कारें बनाने और एक ही असेंबली लाइन पर चार अलग-अलग मॉडल तैयार करने की क्षमता बताई गई है। देखिए चीन से गौरव सावंत की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, Business Today Bazaar पर।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement