Yamaha की नई बाइक ने मारी एंट्री, YZF-R2 में 204cc इंजन और दमदार फीचर्स का मिलेगा फायदा

Yamaha ने स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में नया मॉडल YZF-R2 लॉन्च कर दिया है। R15 के बाद कंपनी की R सीरीज की यह दूसरी बाइक है। 204cc इंजन पावर और कई एडवांस फीचर्स के साथ आई इस बाइक की कीमत और खासियतों ने ग्राहकों का ध्यान खींचा है।

Advertisement

In Short

  • Yamaha ने भारत में नई YZF-R2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च की है जो R सीरीज में R15 के बाद कंपनी की नई पेशकश है।
  • Yamaha YZF-R2 तीन वेरिएंट में आई है जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये है और डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी।
  • बाइक में 204cc इंजन के साथ TFT डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

By Gaurav Kumar:

यामाहा ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Yamaha YZF-R2 को लॉन्च कर दिया है। स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अब तक कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक Yamaha R15 एक बड़ा विकल्प थी। अब कंपनी ने अपनी R सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ दिया है।

नई Yamaha YZF-R2 के साथ कंपनी ने 200 सीसी इंजन सेगमेंट में एंट्री की है। यह बाइक यामाहा की R सीरीज की दूसरी बाइक है। इससे पहले कंपनी ने साल 2008 में Yamaha R15 को लॉन्च किया था, जिसके बाद समय-समय पर इसमें अपडेट किए गए।

तीन वेरिएंट में लॉन्च हुई Yamaha YZF-R2

Yamaha ने नई YZF-R2 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.53 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।

बाइक का बेस वेरिएंट Yamaha YZF-R2 नाम से आएगा, जिसकी कीमत 2,30,500 रुपये है। वहीं मिड वेरिएंट Yamaha YZF-R2 Quick Shifter की कीमत 2,39,500 रुपये रखी गई है। टॉप वेरिएंट Yamaha YZF-R2M की कीमत 2,53,000 रुपये एक्स शोरूम है।

कंपनी के मुताबिक लॉन्च से पहले ही इस बाइक की 5000 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं। बाइक की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी।

R15 से प्रेरित है बाइक का डिजाइन

Yamaha YZF-R2 का डिजाइन काफी हद तक Yamaha R15 V4 से प्रेरित है। इसमें शार्प और एरोडायनैमिक फेयरिंग के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है। बाइक का राइडिंग स्टांस काफी एग्रेसिव रखा गया है।

इसमें LED हेडलैम्प दिए गए हैं, जो LED DRL के साथ आते हैं। वहीं पीछे की तरफ ब्लॉक स्टाइल LED टेललाइट्स दी गई हैं।

दमदार इंजन और फीचर्स से लैस

Yamaha YZF-R2 में 204 सीसी का लिक्विड कूल्ड DOHC फोर वॉल्व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: भारत में लॉन्च हुई पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार, MG की इस नई टेक्नोलॉजी ने खींचा सबका ध्यान

बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ राइड बाय वायर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें Yamaha Ride Control भी मिलता है। बाइक में स्ट्रीट, स्पोर्ट और रेन जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं।

स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी पर फोकस

नई Yamaha YZF-R2 में स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसका वजन 14 किलोग्राम है। बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

इसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन फंक्शन के साथ आता है। बाइक में स्मार्ट की सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS और स्लिप क्लच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Yamaha YZF-R2 का वजन 149 किलोग्राम है और कंपनी ने इसे स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में नए विकल्प के तौर पर पेश किया है।

Read more!
Advertisement