Yamaha ने दिखाई Tenere 4 की पहली झलक! क्या KTM 390 Adventure को दे पाएगी टक्कर?

Yamaha ने EICMA 2026 में अपनी नई Tenere 4 Concept पेश कर एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बाइक में नया सिंगल-सिलेंडर इंजन, 21 इंच फ्रंट व्हील और खास ऑफ-रोड फीचर्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रोडक्शन मॉडल KTM 390 Adventure R को टक्कर दे सकता है। जानिए इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित लॉन्च से जुड़ी जानकारी।

Advertisement
Yamaha Tenere 400 Concept
Yamaha Tenere 400 Concept

In Short

  • Yamaha ने EICMA 2026 में नई Tenere 4 Concept पेश की।
  • बाइक में नया सिंगल-सिलेंडर इंजन और 21 इंच फ्रंट व्हील दिया गया।
  • KTM 390 Adventure R से मुकाबला संभव, लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं।

By Shakshi:

जापानी टू-व्हीलर कंपनी Yamaha ने इटली में आयोजित EICMA 2026 मोटर शो में अपनी नई Tenere 4 Concept बाइक पेश की है। यह कंपनी की लोकप्रिय Tenere एडवेंचर सीरीज का नया कॉन्सेप्ट मॉडल है, जिसे Tenere 700 से नीचे पोजिशन किया जा सकता है। खास बात यह है कि Yamaha इस बाइक के जरिए कम क्षमता वाले एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रखने की संभावनाएं तलाश रही है।

हालांकि, कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन, कीमत या लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

EICMA 2026 में दिखाई नई Tenere 4 की झलक

Yamaha ने Tenere 4 Concept को सबसे पहले 2 नवंबर को अपने 'Redefine the Standard' इवेंट में पेश किया था। इसके बाद बाइक को EICMA 2026 में प्रदर्शित किया गया।

कंपनी के मुताबिक, यह फिलहाल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। इसे ऐसे राइडर्स के लिए तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है, जो हल्की और ऑफ-रोडिंग के लिए सक्षम एडवेंचर बाइक चाहते हैं।

अगर यह बाइक प्रोडक्शन तक पहुंचती है, तो Yamaha की Tenere सीरीज में एक नया एंट्री-लेवल विकल्प शामिल हो सकता है।

नए सिंगल-सिलेंडर इंजन पर हो रहा काम

Yamaha Tenere 4 Concept में बिल्कुल नया सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। कंपनी ने अभी इसकी इंजन क्षमता, पावर और टॉर्क के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।

हालांकि, Yamaha का कहना है कि इंजन को कम और मध्यम RPM पर अच्छा टॉर्क देने के लिए विकसित किया गया है। साथ ही ज्यादा RPM पर भी बेहतर परफॉर्मेंस का लक्ष्य रखा गया है।

इससे बाइक को ऑफ-रोड रास्तों के साथ हाईवे राइडिंग के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकता है।

21 इंच फ्रंट व्हील और KYB सस्पेंशन

Tenere 4 Concept में आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इनमें Michelin Anakee Wild टायर लगाए गए हैं, जो बाइक की ऑफ-रोडिंग क्षमता पर कंपनी के फोकस को दिखाते हैं।

बाइक में आगे और पीछे KYB सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, सस्पेंशन ट्रैवल और एडजस्टमेंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसमें टाइटेनियम Akrapovic एग्जॉस्ट भी दिया गया है, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल में यह मिलेगा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रैली बाइक जैसा डिजाइन

Yamaha Tenere 4 Concept का डिजाइन कंपनी की बड़ी एडवेंचर बाइक Tenere 700 से प्रेरित है। इसमें स्लिम बॉडी, अपेक्षाकृत नीचे रखा गया फ्लैट फ्यूल टैंक, लंबी सीट और सीधी राइडिंग पोजिशन मिलती है।

इस तरह का डिजाइन मुश्किल रास्तों पर बाइक को नियंत्रित करने और राइडर को आसानी से अपनी पोजिशन बदलने में मदद कर सकता है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट को तैयार करते समय Tenere 700 के डेवलपमेंट से मिले अनुभव का इस्तेमाल किया है।

KTM 390 Adventure R को दे सकती है टक्कर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर Yamaha Tenere 4 का प्रोडक्शन शुरू करती है, तो यह करीब 400cc एडवेंचर बाइक सेगमेंट में उतर सकती है।

ऐसी स्थिति में इसका मुकाबला KTM 390 Adventure R जैसी मोटरसाइकिलों से हो सकता है।

हालांकि, Yamaha ने अभी इंजन क्षमता, फाइनल फीचर्स, कीमत या लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल Tenere 4 केवल एक कॉन्सेप्ट बाइक है। लेकिन इसका डिजाइन और ऑफ-रोडिंग हार्डवेयर संकेत देता है कि Yamaha भविष्य में अपनी एडवेंचर बाइक रेंज को और विस्तार दे सकती है।

Read more!
Advertisement