फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Volkswagen ID Tiguan रिवील, ADAS समेत मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
फॉक्सवैगन ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ID Tiguan को पेश कर दिया है। साल 2027 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली इस कार में 58kWh और 77kWh के बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि यह SUV 600 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसमें कई एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।

In Short
- फॉक्सवैगन ID Tiguan को 2027 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
- इलेक्ट्रिक SUV में 600 किलोमीटर तक की रेंज और दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे।
- कार में ADAS पैनोरमिक सनरूफ और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप जैसे फीचर्स होंगे।
फॉक्सवैगन ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Volkswagen ID Tiguan को यूरोपियन मार्केट के लिए रिवील कर दिया है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार साल 2027 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। इसे Volkswagen ID.4 और ID.5 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा और कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर तक की रेंज देगी। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन फीचर्स और बैटरी से जुड़ी खास बातें।
दमदार SUV लुक के साथ आएगी Volkswagen ID Tiguan
फॉक्सवैगन ID Tiguan को कंपनी ने MEB Plus प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसका डिजाइन ब्रांड की प्योर पॉजिटिव डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। कंपनी ने इसे क्रॉसओवर के बजाय ज्यादा SUV जैसा लुक देने की कोशिश की है।
इसके एक्सटीरियर में LED हेडलैंप्स कनेक्टेड LED DRLs और इल्यूमिनेटेड लोगो दिया गया है। कार के फ्रंट बंपर में एयर कर्टन मिलते हैं जबकि फॉग लैंप्स नीचे की तरफ लगाए गए हैं। इसमें पुल-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। वहीं टेलगेट पर Tiguan की बैजिंग मिलती है।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 534 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा 32 लीटर का फ्रंक स्पेस भी मिलता है।
इंटीरियर में मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन सेटअप
Volkswagen ID Tiguan के इंटीरियर में ऑल ब्लैक थीम दी गई है जिसे सिल्वर एक्सेंट के साथ तैयार किया गया है। कार में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसमें 15 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम 10 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12 इंच की पैसेंजर स्क्रीन दी गई है।
कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ फिजिकल कंट्रोल भी मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ADAS सूट और पावर्ड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। इन सीटों में मेमोरी मसाज और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसके अलावा कार में हरमन कार्डन साउंड सिस्टम पैनोरमिक सनरूफ वायरलेस फोन चार्जर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें व्हीकल-टू-लोड यानी V2L फंक्शन भी मिलेगा।
दो बैटरी ऑप्शन के साथ मिलेगी 600KM तक की रेंज
फॉक्सवैगन ID Tiguan में 58kWh और 77kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। छोटे बैटरी पैक के साथ रियर माउंटेड मोटर दी जाएगी जो 190hp की पावर जनरेट करेगी।
वहीं 77kWh बैटरी पैक के साथ रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलेगा। इन सेटअप में क्रमशः 286hp और 299hp की पावर मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज होने पर 600 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टोइंग कैपेसिटी 2 टन तक होगी।
कीमत और चार्जिंग की जानकारी नहीं
फॉक्सवैगन ने फिलहाल ID Tiguan की कीमत और चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा बैटरी को चार्ज करने में कितना समय लगेगा इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2027 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी।