Upcoming Car: EV Lovers हो जाएं तैयार, Tata-Maruti और महिंद्रा ला रहे बेमिसाल इलेक्ट्रिक SUVs

Upcoming Electric SUVs: आने वाले कुछ महीनों में कई दमदार इलेक्ट्रिक SUVs भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाली हैं। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन सी कार लॉन्च होने वाली है।

Advertisement
Electric Vehicle
upcoming Electric SUVs

By Priyanka Kumari:

भारत में जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं और प्रदूषण पर लगाम लगाने की जरूरत महसूस हो रही है, लोग अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की ओर बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए देश की बड़ी ऑटो कंपनियां अब इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नए-नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले कुछ महीनों में कई दमदार इलेक्ट्रिक SUVs भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाली हैं।

Tata Harrier EV

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन ला रही है। इसे 3 जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। इसके साथ ही इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए भी अच्छे फीचर्स मिलेंगे, जिससे यह शहर और पहाड़ दोनों जगह शानदार परफॉर्म कर सकेगी।

Maruti E Vitara

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी अब इलेक्ट्रिक कारों की रेस में उतरने जा रही है। मारुति की E Vitara पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी । भले ही इसकी लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे आने वाले कुछ महीनों में बाजार में पेश किया जाएगा। इस SUV को जनवरी 2025 के ऑटो एक्सपो में दिखाया जा चुका है। 

Tata Sierra EV

Tata की एक और शानदार SUV Sierra भी अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आने वाली है। जनवरी 2025 के ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया गया था और तब से ही इसकी लॉन्च को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अब उम्मीद की जा रही है कि टाटा जल्द ही Sierra EV को भी बाजार में उतारेगी। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Mahindra XEV 7e

महिंद्रा भी पीछे नहीं है। कंपनी अपनी अगली इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 7e को 15 अगस्त 2025 के आस-पास लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह गाड़ी भी 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है और इसमें भी एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह SUV कंपनी की XEV 9e और BE6 के बीच का मॉडल होगा।

Read more!
Advertisement