Uber यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब राइड के दौरान मिलेंगी ये 4 नई सुरक्षा सुविधाएं

Uber ऐप में सफर को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें राइड के दौरान सुरक्षा, सही गाड़ी की पहचान और ड्राइविंग के वक्त ध्यान न भटकने जैसे पहलुओं पर खास फोकस किया गया है। जानिए ये बदलाव यूजर्स और ड्राइवरों के लिए कैसे काम आएंगे।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Uber में अब ड्राइवर जरूरत पड़ने पर ऐप के अंदर ही वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे और हादसे पर एम्बुलेंस मदद मांग सकेंगे।
  • Don’t Type & Drive फीचर से ड्राइवर गाड़ी चलते समय ऐप में मैनुअल टाइपिंग नहीं कर पाएंगे।
  • Set Your Own PIN फीचर से राइडर अपनी राइड के लिए खुद PIN सेट कर सकेंगे।

By Gaurav Kumar:

Uber Ride Safety Features: Uber से सफर करने वाले यूजर्स और ड्राइवरों के लिए ऐप में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इनसे राइड के दौरान सुरक्षा को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि अब Uber ऐप में ऐसा फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर ड्राइवर अपने फोन से खास रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

सफर में सेफ्टी के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग और एम्बुलेंस मदद

Uber ने राइडर और ड्राइवर की सेफ्टी के लिए दो नए फीचर जोड़े हैं। अब अगर किसी राइड के दौरान ड्राइवर को असुरक्षित महसूस होता है, तो वह Uber ऐप के अंदर ही अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। यह वीडियो सुरक्षित रहेगा और इसे कोई सीधे नहीं देख पाएगा। जरूरत पड़ने पर ड्राइवर इसे अपनी शिकायत के साथ जमा कर सकेगा। इसके अलावा, Uber ने Dial 4242 के साथ एम्बुलेंस मदद का फीचर भी जोड़ा है। अगर राइड के दौरान कोई हादसा होता है, तो राइडर या ड्राइवर Uber की 24x7 Safety Line के जरिए एम्बुलेंस मदद मांग सकेंगे।

 

गाड़ी चलते समय टाइपिंग पर रोक

Uber ने ड्राइवर ऐप में Don't Type & Drive फीचर भी जोड़ा है। इसके तहत गाड़ी चलने के दौरान ड्राइवर ऐप में मैनुअल टाइपिंग नहीं कर सकेंगे। अगर ड्राइवर को मैसेज का जवाब देना है, तो पहले गाड़ी को सुरक्षित जगह रोकना होगा।

इससे गाड़ी चलाते समय ड्राइवर का ध्यान नहीं भटकेगा और सफर ज्यादा सुरक्षित होगा।

अब राइडर खुद सेट कर सकेंगे PIN

Uber ने Set Your Own PIN फीचर भी शुरू किया है। इसके जरिए राइडर अपनी राइड वेरिफिकेशन PIN खुद बना और मैनेज कर सकेंगे। इससे यह पक्का करने में मदद मिलेगी कि यूजर सही गाड़ी में ही बैठ रहा है।

Uber के सेफ्टी फीचर्स की सेंट्रल रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर ने की तारीफ

सेंट्रल रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने Uber के नए सेफ्टी फीचर्स की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की मदद से सड़क पर सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। Uber का कहना है कि वह आगे भी राइडर और ड्राइवर की सेफ्टी के लिए नए फीचर्स और पार्टनरशिप पर काम करती रहेगी।

Read more!
Advertisement