देश में मौजूद टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें जिनकी रेंज है सबसे ज्यादा - LIST

लंबी दूरी तय करने में सक्षम इलेक्ट्रिक कारें धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह ले रही हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं भारत में मौजूद टॉप 5 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) या Worldwide Harmonized Light Vehicles Test Procedure (WLTP) प्रमाणित रेंज सबसे अधिक है।

Advertisement
Mahindra BEV 6, Mahindra XEV 9e
Mahindra BE 6 (left) and Mahindra XEV 9e (right)

By Gaurav Kumar:

Best EVs in India by Range: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है। चूंकि देश में अभी भी ईवी गाड़ियां के लिए जरूरी चार्जिंग स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर हर जगह मौजूद नहीं है इसलिए कार खरीदारों के लिए ईवी व्हीकल में सेफ्टी के अलावा रेंज भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अब ग्राहक सिर्फ डिजाइन या कीमत नहीं तक की सीमित नहीं हैं।

लंबी दूरी तय करने में सक्षम इलेक्ट्रिक कारें धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह ले रही हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं भारत में मौजूद टॉप 5 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) या Worldwide Harmonized Light Vehicles Test Procedure (WLTP) प्रमाणित रेंज सबसे अधिक है।

1. Mahindra BE 6 – रेंज: 682 किमी (ARAI)

महिंद्रा की नई BE रेंज में BE 6 मॉडल सबसे ज्यादा रेंज देने वाला है। 59kWh और 79kWh के दो बैटरी वेरिएंट में उपलब्ध यह कार 682 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। BYD-सोर्स्ड बैटरी और 180kW तक की फास्ट चार्जिंग इसे हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में ले आती है।

2. Mahindra XEV 9e – रेंज: 656 किमी (ARAI), 533 किमी (WLTP)

XUV 9e एक कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी रेंज 542 से 656 किमी के बीच है। WLTP मानकों के अनुसार यह कार 533 किमी तक की रेंज देती है। इसमें Blade LFP बैटरी और 180kW फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।

3. Tata Harrier EV – रेंज: 627 किमी (ARAI)

टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV देश की सबसे लंबी रेंज देने वाली गाड़ियों में शामिल हो गई है। इसमें 75kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज होने पर 627 किमी तक चल सकती है। 120kW DC फास्ट चार्जिंग और ऑल-व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।

4. Tata Curvv EV – रेंज: 585 किमी (ARAI)

Tata की Curvv EV को 45kWh और 55kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसकी अधिकतम रेंज 585 किमी है। यह Gen2 EV प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें आधुनिक इंटीरियर, डिजिटल डिस्प्ले, और फास्ट चार्जिंग विकल्प दिए गए हैं।

5. MG Windsor Pro EV – रेंज: लगभग 449 किमी

MG की इस नई इलेक्ट्रिक पेशकश में लगभग 449 किमी की रेंज है। यह कार खासतौर पर प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स हैं। ₹17.49 लाख से शुरू होने वाली इस गाड़ी को फैमली के उपयोग के लिए आदर्श माना जा रहा है।

EV सेगमेंट में अब सिर्फ सिटी ड्राइव ही नहीं, लंबी दूरी तय करने वाली गाड़ियां भी भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। Tata और Mahindra जैसे भारतीय ब्रांड्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुकाबले मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। अगर आप एक भरोसेमंद, लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो यह पांच मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Read more!
Advertisement