August Car Sales: Tata Punch ने मारी बाजी, लेकिन Top 10 में Maruti का दबदबा- जानिए किन गाड़ियों ने बनाई जगह

अगस्त में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में Tata Punch ने पहला स्थान हासिल किया। Punch की 21,320 यूनिट्स बिकीं, जबकि WagonR दूसरे और Swift तीसरे नंबर पर रही। हालांकि Top 10 में छह मॉडल के साथ Maruti Suzuki का दबदबा कायम रहा। जानिए पूरी लिस्ट।

Advertisement

In Short

  • Tata Punch की अगस्त में 21,320 यूनिट्स बिकीं और यह नंबर-1 कार बनी।
  • Maruti Suzuki WagonR 20,180 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।
  • Top 10 best-selling cars में Maruti Suzuki के छह मॉडल शामिल रहे।

By Gungun Mishra:

अगस्त में भारत के कार बाजार में टॉप पोजिशन के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस रेस में Tata Motors की Punch ने बाजी मार ली। अगस्त में Tata Punch की 21,320 यूनिट्स बिकीं और यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। वहीं Maruti Suzuki WagonR 20,180 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही।

तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Swift रही, जिसकी अगस्त में 19,832 यूनिट्स बिकीं। हालांकि पहली पोजिशन Tata Punch के नाम रही, लेकिन Top 10 की पूरी लिस्ट में Maruti Suzuki का दबदबा साफ दिखाई दिया।

Top 10 में Maruti Suzuki की 6 कारें

अगस्त की Top 10 best-selling cars की लिस्ट में Maruti Suzuki के कुल 6 मॉडल शामिल रहे। WagonR और Swift के अलावा Fronx, Ertiga, Dzire और Baleno भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रहीं।

Maruti Suzuki Fronx 18,730 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही। इसके बाद Ertiga ने 18,516 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और पांचवें स्थान पर जगह बनाई। 

Tata Nexon भी रही मजबूत

Tata Motors की Nexon भी अगस्त में अच्छी बिक्री दर्ज करने में कामयाब रही। Nexon की 18,431 यूनिट्स बिकीं और यह छठे नंबर पर रही। इसके बेहद करीब Maruti Suzuki Dzire रही, जिसकी 18,418 यूनिट्स की बिक्री हुई और उसे सातवां स्थान मिला।

Hyundai Creta और Mahindra Scorpio भी लिस्ट में

Hyundai की तरफ से Creta अकेली कार रही, जिसने Top 10 में जगह बनाई। अगस्त में Hyundai Creta की 16,288 यूनिट्स बिकीं और यह आठवें स्थान पर रही।

Maruti Suzuki Baleno 15,746 यूनिट्स के साथ नौवें नंबर पर रही। वहीं Mahindra Scorpio ने 15,576 यूनिट्स की बिक्री के साथ Top 10 की लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया।

अगस्त की Top 10 best-selling cars

अगस्त की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि SUVs और compact utility vehicles की मांग मजबूत बनी हुई है। वहीं WagonR, Swift, Dzire और Baleno जैसे मॉडल भी खरीदारों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। Tata Punch का पहले नंबर पर आना compact SUVs की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाता है।

Read more!
Advertisement