2 व्हीलर पर टोल टैक्स लगाने वाली खबर पर नितिन गड़करी का बड़ा बयान, कहा- यह खबर...

नितिन गडकरी का यह बयान  कुछ मीडिया में चल रही उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है था कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Toll Tax on 2 Wheeler: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि सरकार दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। नितिन गडकरी का यह बयान  कुछ मीडिया में चल रही उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है था कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है।

नितिन गडकरी ने अपने X हैंडल पर लिखा 'कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।'

NHAI ने भी किया खंडन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाए जाने की खबरों का खंडन करते हुए मीडिया के कुछ वर्गों से ऐसी सभी रिपोर्टों को झूठा बताया। इसके अलावा, NHAI ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

देश भर में ज्यादातर टोल सड़कों और एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट है। यह नीति मूल रूप से कम आय वाले यात्रियों पर वित्तीय बोझ को कम करने और टोल बूथों पर ट्रैफिक की भीड़ को कम करने के लिए बनाई गई थी।

निजी वाहनों के लिए फास्टैग आधारित एनुअल पास शुरू किए जाने की खबर के बाद दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाने का दावा करने वाली रिपोर्टें सामने आईं था। दरअसल सरकार ने एनुअल फास्ट टैग पास  की घोषणा की थी जो 15 अगस्त से लागू होगा, जिसकी कीमत 3,000 रुपये होगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को राजमार्गों पर परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करना है।

यह पास निजी उपयोग के लिए है और कार, जीप और वैन जैसे नॉन कर्मर्शियल वाहनों पर लागू होता है। NHAI और MoRTH की आधिकारिक साइटों के अलावा, राजमार्ग यात्रा ऐप पर जल्द ही एक्टिवेशन और रिन्यू करने के लिए एक स्पेशल लिंक लॉन्च किया जाएगा।

Read more!
Advertisement