इंडियन ऑटो मार्केट में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार टेस्ला, 15 जुलाई को लॉन्च कर सकती है Tesla Model Y
लंबे इंतजार के बाद Tesla कल यानी मंगलवार 15 जुलाई 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री कर सकती है। जानिए कितनी हो सकती है मॉडल Y की कीमत?

Tesla Cars in India: लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज Tesla कल यानी मंगलवार 15 जुलाई 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री कर सकती है। भारत में टेस्ला अपना पहला मॉडल- Model Y electric SUV को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसकी बिक्री मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित पहले शोरूम से शुरू होगी। यह भारत के तेजी से बढ़ते ईवी बाजार में Tesla का पहला कदम होगा।
Tesla Model Y: ग्लोबल डिजाइन, भारतीय सड़कों के लिए
Model Y भारत में Completely Built Unit (CBU) के रूप में उपलब्ध होगी, जिसकी आपूर्ति Tesla की शंघाई स्थित Gigafactory से की जा रही है। लॉन्च की तैयारी में कंपनी पहले ही छह Model Y यूनिट्स, Superchargers और एक्सेसरीज भारत ला चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग $1 मिलियन बताई जा रही है।
Model Y का Long Range RWD वेरिएंट 574 किमी की EPA रेटेड रेंज देता है और 0 से 96 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ता है। वहीं AWD वेरिएंट थोड़ी कम- 526 किमी की रेंज देता है लेकिन तेज एक्सेलेरेशन (4.6 सेकंड) के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट की टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है।
डिजाइन और इंटीरियर में Tesla की सिग्नेचर सादगी
Model Y में स्लोपिंग कूपे स्टाइल डिजाइन, फुल एलईडी लाइटिंग, और कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं। इसका साइज 4,797mm लंबा, 1,982mm चौड़ा और 1,624mm ऊंचा है। ग्राउंड क्लियरेंस 167mm और 19-इंच के व्हील्स इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुअल-टोन (ब्लैक एंड व्हाइट) केबिन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 15.4-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो कार के लगभग सभी फंक्शन्स को कंट्रोल करता है। दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए भी एक अलग 8-इंच डिस्प्ले दिया गया है। Tesla के Autopilot और Over-the-air अपडेट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
कीमत और पोजिशनिंग
भारत में इसकी कीमत ₹50 लाख से ₹75 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की संभावना है। चूंकि यह CBU है, इसलिए इस पर 70% बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी लागू होगी। अमेरिका में Model Y AWD की कीमत ₹35.69 लाख और RWD की ₹32.25 लाख है।
मार्केट प्लान और भविष्य की दिशा
Tesla ने मुंबई में 24,566 स्क्वायर फीट का एक्सपीरियंस सेंटर तैयार किया है और मुंबई व दिल्ली में सेल्स व सर्विस टीम की नियुक्ति शुरू कर दी है। दिल्ली में अगला शोरूम खोलने की योजना है। हालांकि स्थानीय निर्माण पर अस्थायी रोक है, लेकिन मार्केट रिस्पॉन्स को देखते हुए भविष्य में CKD असेम्बली पर विचार किया जा सकता है।
Tesla की एंट्री भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम के लिए एक निर्णायक क्षण है, जो देश में क्लीन मोबिलिटी को नई दिशा दे सकता है।