Tiago के बाद अब Tigor की बारी, Tata जल्द ला सकती है नया Facelift; बदल जाएगा पूरा लुक

टाटा मोटर्स अपनी सेडान Tigor को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। Facelift मॉडल में डिजाइन से लेकर केबिन तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि पेट्रोल और CNG के साथ इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी अपडेट किया जा सकता है।

Advertisement
Tiago
Tiago

In Short

  • Tata Tigor Facelift में Tiago जैसा नया फ्रंट डिजाइन देखने को मिल सकता है
  • कार में 10.25 इंच टचस्क्रीन और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद
  • Tigor EV में 26kWh बैटरी के साथ 315 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है

By Gungun Mishra:

टाटा मोटर्स अपनी अगली कार के तौर पर Tata Tigor Facelift को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी इससे पहले Punch Facelift और Tiago Facelift को अपडेट कर चुकी है। अब माना जा रहा है कि टाटा की नजर अपनी सब-4 मीटर सेडान Tigor पर है। नई Tigor को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

Tigor फिलहाल टाटा की कम बिकने वाली कारों में शामिल है। ऐसे में कंपनी इसके डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव करके इसे ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश कर सकती है। खास बात यह है कि सिर्फ पेट्रोल-CNG मॉडल ही नहीं, बल्कि Tigor EV को भी अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Tiago जैसा हो सकता है नया डिजाइन

नई Tata Tigor का फ्रंट डिजाइन काफी हद तक नई Tiago जैसा हो सकता है। इसमें पतले और एंगुलर हेडलैम्प्स दिए जा सकते हैं। दोनों हेडलैम्प्स के बीच ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक पैनल देखने को मिल सकता है।

बंपर के निचले हिस्से में A-शेप वाली ब्लैक डिजाइन, रेक्टेंगुलर ग्रिल और किनारों पर LED फॉग लैंप दिए जा सकते हैं। इन बदलावों के बाद Tigor पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और मॉडर्न नजर आ सकती है।

नए अलॉय व्हील्स और टेल लैंप्स

साइड प्रोफाइल में कार को 15 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। व्हील आर्च में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पीछे की तरफ रिडिजाइन टेल लैंप्स दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा एक लाल प्लास्टिक पैनल दिया जा सकता है, जो लाइट बार जैसा दिखाई देगा। इन बदलावों से कार को ज्यादा प्रीमियम लुक देने की कोशिश की जा सकती है।

केबिन में भी मिलेगा नया अंदाज

नई Tigor का इंटीरियर भी बदला हुआ हो सकता है। इसमें नया डैशबोर्ड, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। साथ ही टू-स्पोक डिजाइन वाला नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है।

इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं

Tigor Facelift में मौजूदा 1.2 लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 84 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है।

CNG वर्जन में 74 एचपी की पावर और 96.5 एनएम का टॉर्क मिलने की उम्मीद है।

Tigor EV भी होगी अपडेट

Tigor के इलेक्ट्रिक वर्जन में भी डिजाइन और फीचर्स से जुड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें 74 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क मिल सकता है। कार में 26kWh की LFP बैटरी दी जा सकती है और यह सिंगल चार्ज में करीब 315 किलोमीटर तक चल सकती है।

Read more!
Advertisement