Tata Nexon का बदल जाएगा पूरा लुक! नए अवतार में लॉन्च की तैयारी, EV ऑप्शन मिलेगा?

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय SUV नेक्सॉन को बिल्कुल नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई कार की कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं। इसके डिजाइन से लेकर प्लेटफॉर्म तक बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। आखिर नई नेक्सॉन में क्या खास मिलेगा?

Advertisement

In Short

  • Tata Nexon का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल अगले साल लॉन्च हो सकता है।
  • नई Nexon को ICE और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में पेश किया जा सकता है।
  • नई SUV में स्पोर्टी डिजाइन और 18 इंच के अलॉय व्हील मिल सकते हैं।

By Gungun Mishra:

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय SUV नेक्सॉन को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस कार के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में नई नेक्सॉन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि कंपनी इसके डिजाइन में बड़े बदलाव कर सकती है। इसके अलावा नई नेक्सॉन को इलेक्ट्रिक और ICE दोनों वर्जन में एक साथ पेश किए जाने की संभावना है।

पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी नई Nexon?

टाटा नेक्सॉन कंपनी की सबसे सफल कारों में से एक है। फिलहाल यह SUV पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। अब कंपनी इसके नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है।

कुछ समय पहले नई नेक्सॉन के इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। वहीं, अब इसके इलेक्ट्रिक मॉडल की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी दोनों वर्जन को एक साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टेस्टिंग के दौरान सामने आई ये बड़ी जानकारी

हाल ही में सामने आई नई नेक्सॉन की स्पाई तस्वीरों में कुछ खास बदलाव देखने को मिले हैं। टेस्टिंग के दौरान कार में ऑरेंज कलर की वायरिंग हारनेस और अंडरबॉडी में बड़ी बैटरी के लिए जगह दिखाई दी है।

ये दोनों चीजें हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक सिस्टम की ओर इशारा करती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी कार नेक्स्ट जनरेशन Tata Nexon EV हो सकती है।

टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी को पहली बार साल 2020 में लॉन्च किया था। कंपनी अब तक इसकी एक लाख यूनिट्स बेच चुकी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब इसकी पहले जैसी मजबूत स्थिति नहीं रही है। ऐसे में नया मॉडल कंपनी के लिए अहम साबित हो सकता है।

Image Credit: ITG

नई Nexon के डिजाइन में क्या बदलेगा?

नेक्स्ट जनरेशन टाटा नेक्सॉन के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई SUV को पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया जा सकता है।

इसमें अपस्वेप्ट बेल्टलाइन, स्लोपिंग रूफलाइन और झुकी हुई रियर विंडस्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा कार में हाई ग्राउंड क्लियरेंस भी देखने को मिल सकती है।

मौजूदा नेक्सॉन ईवी में 16 इंच के व्हील मिलते हैं, जबकि नई जनरेशन में कंपनी 18 इंच के अलॉय व्हील दे सकती है।

क्या नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी Nexon?

नई नेक्सॉन के प्लेटफॉर्म को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे अपडेटेड X1 प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है।

वहीं, दूसरी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई नेक्सॉन ARGOS प्लेटफॉर्म के छोटे वर्जन पर आधारित हो सकती है। इसी प्लेटफॉर्म पर टाटा सिएरा भी आधारित है।

फिलहाल नेक्स्ट जनरेशन नेक्सॉन के फीचर्स और अन्य तकनीकी बदलावों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कार के नए डिजाइन, प्लेटफॉर्म और लॉन्च को लेकर कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

Read more!
Advertisement