Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च! ₹9.99 लाख में मिलेगा नया स्टाइल, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स

Nexon CAMO Edition को दो खास एक्सटीरियर रंगों Munnar Mist और Coorg Cloud में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसमें CAMO बैजिंग और CAMO-थीम वाली सीट डिटेलिंग दी गई है, जिससे इसका लुक अलग नजर आता है।

Advertisement
Tata Nexon CAMO Edition (Image: Tata Motors)

By Gaurav Kumar:

Tata Nexon CAMO Edition: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने त्योहारी सीजन से पहले अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Nexon का नया CAMO Edition लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नई Nexon CAMO पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध होगी।

नए लुक के साथ कई प्रीमियम फीचर्स

Nexon CAMO Edition को दो खास एक्सटीरियर रंगों Munnar Mist और Coorg Cloud में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसमें CAMO बैजिंग और CAMO-थीम वाली सीट डिटेलिंग दी गई है, जिससे इसका लुक अलग नजर आता है।

फीचर्स की बात करें तो SUV में 12.3 इंच का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जिसमें बिल्ट-इन नेविगेशन मिलता है, और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम से जुड़ा इंटीग्रेटेड डैशकैम दिया गया है।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।

कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

Nexon CAMO रेंज की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, जो Creative Petrol MT वेरिएंट के लिए है।

Creative Petrol AMT की कीमत 11.09 लाख रुपये और DCA वेरिएंट 11.59 लाख रुपये में उपलब्ध है। Creative Diesel MT और AMT की कीमत क्रमशः 11.54 लाख रुपये और 12.14 लाख रुपये है, जबकि Creative iCNG MT की कीमत 11.39 लाख रुपये रखी गई है।

Creative + S CAMO की कीमत 10.64 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Creative + PS CAMO की शुरुआती कीमत 11.64 लाख रुपये है।

टॉप वेरिएंट Fearless + A PS CAMO केवल पेट्रोल DCA पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 13.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

त्योहारी सीजन पर टाटा की नजर

नए CAMO Edition के जरिए Tata Motors का लक्ष्य त्योहारी सीजन से पहले उन ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो स्टाइल के साथ प्रीमियम फीचर्स और एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी वाली SUV खरीदना चाहते हैं।

Read more!
Advertisement