Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री! 5.29 लाख रुपये से शुरू कीमत; 360 कैमरा, डैशकैम और CNG जैसे फीचर्स खास

Tata Motors Passenger Vehicles के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने गुरुग्राम में लॉन्च से पहले कहा कि भारत के करीब 4 लाख यूनिट वाले सेडान बाजार में लगभग 85% हिस्सेदारी कॉम्पैक्ट सेडान की है। यह सेगमेंट करीब 3.4 लाख यूनिट का है और कुल पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में करीब 7% योगदान देता है।

Advertisement
Tata Aeris (Image: Tata.Cars)

By Gaurav Kumar:

Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) ने आज अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लॉन्च की है। यह कंपनी की मौजूदा Tigor की जगह लेगी। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होती है। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से मिलेगी।

3.4 लाख यूनिट के बाजार पर नजर

Tata Motors Passenger Vehicles के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने गुरुग्राम में लॉन्च से पहले कहा कि भारत के करीब 4 लाख यूनिट वाले सेडान बाजार में लगभग 85% हिस्सेदारी कॉम्पैक्ट सेडान की है। यह सेगमेंट करीब 3.4 लाख यूनिट का है और कुल पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में करीब 7% योगदान देता है।

SUV की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री बढ़ रही है। शैलेश चंद्र के मुताबिक, पिछले एक साल में इस सेगमेंट का वॉल्यूम करीब 25% बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह एक बढ़ता हुआ सेगमेंट है।

Aeris को सिर्फ निजी कार खरीदारों के लिए पेश किया जाएगा। फ्लीट ऑपरेटरों के लिए Xpres-T की बिक्री जारी रहेगी। कॉम्पैक्ट सेडान बाजार में करीब 65% ग्राहक निजी खरीदार हैं, जबकि 35% हिस्सेदारी फ्लीट की है।

फीचर्स और CNG पर जोर

Aeris में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग और इंटीग्रेटेड डैशकैम रिकॉर्डिंग सिस्टम दिया गया है। शैलेश चंद्र ने डैशकैम को सेगमेंट-फर्स्ट फीचर बताया।

Tata Aeris पेट्रोल और CNG ऑप्शन के साथ आएगी। CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपये है। TMPV के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र के मुताबिक, कॉम्पैक्ट सेडान में CNG की हिस्सेदारी करीब 60% हो चुकी है, जबकि पूरे पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में यह करीब 25% है।

अभी EV लॉन्च करने की योजना नहीं

Aeris को भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए तैयार किया गया है, लेकिन Tata Motors फिलहाल जल्दबाजी नहीं करना चाहती। चंद्र ने कहा कि कंपनी 8 लाख से 15 लाख रुपये के EV बाजार के और बढ़ने का इंतजार करेगी। इस कीमत दायरे में Tata Motors के पास Tiago, Punch और Nexon EV पहले से मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी को इस सेगमेंट में चौथा EV उतारने से पहले बाजार का आकार बढ़ने का इंतजार है, ताकि उसके मौजूदा उत्पादों की बिक्री प्रभावित न हो।

चंद्र ने कहा कि SUV की ओर बाजार का रुझान समझते हुए भी कंपनी तब तक ग्राहकों को विकल्प देती रहेगी, जब तक किसी सेगमेंट में मांग का जरूरी स्तर मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि सेडान सेगमेंट में SUV की तुलना में प्रतिस्पर्धा कम है, जिससे Aeris के लिए बाजार में जगह बनाने का अवसर मिल सकता है।

Read more!
Advertisement