Hybrid से EV तक Suzuki की तैयारी: 10 साल की रणनीति में भारत बनेगा टेक्नोलॉजी हब

Suzuki Motor Corporation ने अपनी अगले 10 साल की टेक्नोलॉजी रणनीति में भारत को अहम स्थान दिया है। कंपनी का लक्ष्य भारत को मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल सप्लाई और नई ऑटो टेक्नोलॉजी का प्रमुख केंद्र बनाना है। Maruti Suzuki की मजबूत मौजूदगी के चलते Suzuki Hybrid, EV, बायोगैस और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Hybrid से EV तक Suzuki की नई तैयारी
Hybrid से EV तक Suzuki की नई तैयारी

In Short

  • Suzuki ने भारत को अपनी 10 साल की ग्लोबल रणनीति का केंद्र बनाया।
  • 2030 तक भारत में 40 लाख यूनिट सालाना उत्पादन क्षमता का लक्ष्य।
  • कंपनी Hybrid, EV और बायोगैस टेक्नोलॉजी पर बढ़ाएगी फोकस।

By Shakshi:

Suzuki Motor Corporation ने अपनी अगले 10 साल की ग्रोथ रणनीति में भारत को सबसे अहम बाजारों में शामिल किया है। कंपनी ने अपनी Technology Strategy 2026 for 10 Years Ahead के तहत भारत को मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल ग्रोथ और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का प्रमुख केंद्र बनाने का प्लान तैयार किया है।

भारत की भूमिका Suzuki के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसकी भारतीय कंपनी Maruti Suzuki India कुल सालाना रेवेन्यू में 40% से ज्यादा योगदान देती है और Suzuki के ग्लोबल प्रोडक्शन में करीब 60% हिस्सेदारी रखती है।

कंपनी ने भारत में उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। Suzuki की योजना है कि वित्त वर्ष 2030 तक भारत में सालाना उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 40 लाख यूनिट तक पहुंचाई जाए। हरियाणा के खरखौदा में शुरू हुई चौथी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की क्षमता भी बढ़ाकर सालाना 10 लाख यूनिट करने का लक्ष्य है।

Suzuki अपनी कारों के विकास और उत्पादन प्रक्रिया को भी तेज करने की तैयारी कर रही है। कंपनी नए वाहन डेवलपमेंट समय को आधा करने, डेवलपमेंट एफिशिएंसी में 30% सुधार और मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी में 50% सुधार का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Hybrid और EV टेक्नोलॉजी पर फोकस

Suzuki अपनी नई टेक्नोलॉजी रणनीति में कई तरह के पावरट्रेन विकल्पों पर काम करेगी। इसमें Hybrid Technology, Super Ene Charge Hybrid Powertrain, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो इंजन और इलेक्ट्रिक सिस्टम शामिल हैं।

कंपनी का लक्ष्य ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित करना है जो भारत जैसे उभरते बाजारों की जरूरतों के हिसाब से बेहतर माइलेज, कम ऊर्जा खपत और ज्यादा रेंज दे सके।

भारत में बायोगैस और CNG पर भी बढ़ेगा फोकस

सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए Suzuki ने भारत में अपना तीसरा बायोगैस प्लांट भी शुरू किया है। कंपनी गाय के गोबर से तैयार बायोगैस को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने और इससे मिलने वाले जैविक खाद को स्थानीय समुदायों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

Suzuki भारत में CNG वाहनों की बढ़ती मांग को भी अपनी रणनीति का हिस्सा मान रही है। कंपनी के अनुसार, भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार में CNG वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23% है, जिसमें Suzuki की हिस्सेदारी लगभग 70% है।

इसके अलावा, Suzuki ग्रामीण इलाकों में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए Next Bharat Ventures के जरिए निवेश भी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य छोटे कारोबार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

Read more!
Advertisement