भारत में बढ़ रहा SUV का क्रेज! आखिर भारतीय खरीदारों क्यों पसंद आ रही है बड़ी गाड़ी?

अब सिर्फ बड़ी फैमिलीज नहीं, बल्कि छोटे परिवार भी SUV खरीदने का सपना देखने लगे हैं। लेकिन आखिर इस ट्रेंड के पीछे वजह क्या है? चलिए जानते हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

आज अगर आप किसी कार शोरूम में जाएं, तो एक बात साफ दिखाई देगी कि ज्यादातर लोगों को SUV ही पसंद आ रहा है। भारत में बड़ी, दमदार कारों की डिमांड पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ी है।

अब सिर्फ बड़ी फैमिलीज नहीं, बल्कि छोटे परिवार भी SUV खरीदने का सपना देखने लगे हैं। लेकिन आखिर इस ट्रेंड के पीछे वजह क्या है? चलिए जानते हैं। 

रोड प्रेजेंस की चाहत:- SUVs के प्रति लोगों का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी ऊंचाई और मजबूत बॉडी है। भारत में बड़ी और ऊंची कार चलाना एक तरह की शक्ति और आत्मविश्वास का एहसास देता है।


हाई ड्राइविंग पॉजिशन:- SUV चलाते वक्त ड्राइवर ऊंचाई से सड़क को देख सकता है, जिससे उसे ज्यादा कंट्रोल और सुरक्षा का एहसास होता है, खासकर ट्रैफिक में।

ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा होना:- भारत की सड़कों की हालत सभी को पता है। SUV की ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा होती है, इसलिए गड्ढे, स्पीड ब्रेकर या कच्चे रास्ते इन पर ज्यादा असर नहीं डालते।

परिवार, स्पेस और सुरक्षा:- भारतीय परिवारों के लिए कार सिर्फ रोजमर्रा की यात्रा का साधन नहीं, बल्कि वीकेंड ट्रिप्स और फैमिली गेट-टुगेदर का हिस्सा भी है। SUV इस जरूरत को पूरी तरह फिट बैठती है।

ज्यादा जगह:- SUVs में कैबिन और बूट स्पेस दोनों ज्यादा होता है। कई मॉडलों में थर्ड सीट रो तक मिल जाती है, जिससे बड़े परिवार भी आराम से सफर कर सकते हैं।

सुरक्षा का एहसास:- बड़े साइज और मजबूत बिल्ड के कारण लोगों को लगता है कि SUV छोटी कारों से ज्यादा सुरक्षित होती है। टक्कर की स्थिति में ऊंचाई और वजन ड्राइवर और यात्रियों को मानसिक सुरक्षा देता है।

कॉम्पैक्ट SUVs का दौर: अब Tata Nexon, Maruti Brezza, और Hyundai Venue जैसी SUVs आ चुकी हैं, जो दिखने में दमदार हैं लेकिन कीमत में मिड-रेंज सेडान जितनी हैं। इससे मिडल-क्लास खरीदारों के लिए SUV खरीदना आसान हो गया है।

स्टाइल और स्टेटस: SUV का लुक ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है - रग्ड, मॉडर्न और प्रीमियम। इसे चलाना सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी बन गया है।

Read more!
Advertisement