Skoda Octavia RS की वापसी, लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं 100 यूनिट्स, अब इतनी महंगी हुई कार?

स्कोडा ऑक्टेविया आरएस ने एक बार फिर भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। पहली बार लॉन्च से पहले ही कार की सभी यूनिट्स बिक गई थीं। अब नए बैच के साथ कंपनी क्या बदलाव लेकर आई है और क्यों बढ़ी इसकी कीमत, जानिए इस स्पोर्टी सेडान की पूरी कहानी।

Advertisement
Skoda Octavia RS
Skoda Octavia RS

In Short

  • Skoda Octavia RS का दूसरा बैच भारत में लॉन्च, इस बार सिर्फ 50 यूनिट्स ही होंगी उपलब्ध
  • पहले बैच की 100 कारें लॉन्च से पहले ही हुई थीं Sold Out, अब कीमत में हुआ बड़ा इजाफा
  • 265 एचपी इंजन, 7-स्पीड DSG और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है Skoda Octavia RS

By Gungun Mishra:

सेकंड बैच के साथ लौटी Skoda Octavia RS

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान Skoda Octavia RS को दोबारा लॉन्च कर दिया है। इस कार का पहला बैच काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि कंपनी की ओर से लाई गई 100 यूनिट्स लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं। अब कंपनी इसका दूसरा बैच लेकर आई है, लेकिन इस बार सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी।

कंपनी ने सेकंड बैच में कार की कीमत भी बढ़ा दी है। नई Octavia RS की कीमत पहले के मुकाबले करीब 6.69 लाख रुपये ज्यादा हो गई है।

अब इतनी है Skoda Octavia RS की कीमत

Skoda Octavia RS को भारतीय बाजार में 56.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। इससे पहले इसके पहले बैच की कीमत 49.99 लाख रुपये थी। यानी नए बैच में इसकी कीमत में 6.69 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने इस बार कार की सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध कराई हैं। इसकी डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

दमदार इंजन और तेज रफ्तार का दावा

Skoda Octavia RS में Volkswagen Group का EA888 2.0 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन Golf GTI में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 265 एचपी की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि Octavia RS सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।

कार के RS वेरिएंट में प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, स्पोर्ट्स सस्पेंशन, एडवांस चेसिस सेटअप और स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Image Credit: ITG

 

फीचर्स से भरपूर है कार का केबिन

Skoda Octavia RS के इंटीरियर में ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जो मेमोरी फंक्शन के साथ आती हैं। इसके अलावा सीट्स में हीटिंग और मसाज फीचर भी दिया गया है।

कार में एंबिएंट लाइटिंग के साथ 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। वहीं इंफोटेनमेंट के लिए 13 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है।

सेफ्टी फीचर्स भी हैं खास

Octavia RS में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 11 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग्स, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कुल मिलाकर, स्कोडा ने Octavia RS को सीमित यूनिट्स के साथ दोबारा बाजार में उतारा है, जिसे पहले बैच में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिर से भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

Read more!
Advertisement