नई कार खरीदने का प्लान? सितंबर में आ रही हैं ये धांसू गाड़ियां, Hybrid से EV तक ऑप्शन

सितंबर 2026 में भारतीय ऑटो बाजार में कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं। Kia की पहली Hybrid SUV से लेकर Maruti Baleno Facelift, Skoda Slavia Facelift और Renault Triber के नए पावरट्रेन तक कई विकल्प सामने आएंगे। वहीं लग्जरी सेगमेंट में Porsche Cayenne EV और BMW 7 Series Facelift भी ग्राहकों का ध्यान खींचने वाली हैं।

Advertisement
सितंबर में नई कारों की धूम, Kia Sorento Hybrid से Porsche Cayenne EV तक ये मॉडल होंगे लॉन्च
सितंबर में नई कारों की धूम, Kia Sorento Hybrid से Porsche Cayenne EV तक ये मॉडल होंगे लॉन्च

In Short

  • Kia Sorento Hybrid 4 सितंबर को प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी
  • Maruti Baleno और Skoda Slavia Facelift में नए फीचर्स और अपडेट मिलेंगे
  • Porsche Cayenne EV और BMW i7 Facelift लग्जरी और इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में उतरेंगी

By Shakshi:

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सितंबर 2026 काफी व्यस्त रहने वाला है। पेट्रोल और डीजल कारों के साथ अब कंपनियां EV, Hybrid और CNG जैसे नए पावरट्रेन पर भी फोकस कर रही हैं। इस महीने कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं, जबकि कुछ मौजूदा मॉडल फेसलिफ्ट के साथ बाजार में वापसी करेंगे।

Kia Sorento Hybrid की होगी एंट्री

Kia Sorento सितंबर की अहम लॉन्चिंग में शामिल है। कंपनी इसे भारत के प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रही है। भारत-स्पेक Sorento को हाल ही में पेश किया गया है और इसे 4 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

खास बात यह है कि Sorento Kia की भारत में पहली Hybrid पावरट्रेन वाली कार होगी। इसके साथ एक दमदार डीजल इंजन का विकल्प भी मिलने की पुष्टि की गई है। यह SUV Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और MG Hector Tomahawk PHEV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

Maruti Baleno Facelift भी आएगी

Maruti Suzuki की प्रीमियम हैचबैक Baleno को लंबे समय से अपडेट का इंतजार था। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट 5 सितंबर को लॉन्च कर सकती है।

मौजूदा प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में Baleno Facelift में भी फीचर्स को अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है। कार में पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प भी जारी रहने की उम्मीद है।

Skoda Slavia Facelift

Skoda ने Slavia Facelift को पिछले महीने पेश किया था और अब इसकी भारत में लॉन्चिंग इस महीने होने की उम्मीद है। अपडेटेड मॉडल में बड़ा और ज्यादा स्पष्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपग्रेडेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा।

इसके अलावा रियर सीटों में मसाज फंक्शन भी जोड़ा गया है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 25,000 से 30,000 रुपये ज्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल Slavia की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Renault Triber Turbo और Turbo CNG

Renault Triber की खासियत इसकी 7-सीटर क्षमता और 4 मीटर से कम लंबाई है। हालांकि, अब तक इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन की कमी महसूस होती रही है।

इसी को देखते हुए Renault सितंबर के तीसरे हफ्ते में Turbo Petrol और Turbo CNG वर्जन पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो Triber इस तरह का विकल्प देने वाली चुनिंदा कारों में शामिल होगी। फिलहाल Tata Nexon इस कॉम्बिनेशन के साथ एक प्रमुख विकल्प है।

Porsche Cayenne EV

लग्जरी EV सेगमेंट में Porsche अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक Cayenne को 30 सितंबर को भारत में पेश करेगी। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और कीमत 1.77 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 2.28 करोड़ रुपये तक जाती है।

Cayenne Electric में 113 kWh बैटरी पैक, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स और ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगा। इसकी दावा की गई रेंज 642 किमी तक है।

BMW 7 Series और i7 Facelift

BMW 7 Series और इलेक्ट्रिक i7 का फेसलिफ्ट 11 सितंबर को लॉन्च होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। अपडेटेड मॉडल में नया फ्रंट फेसिया, रिडिजाइन्ड बंपर और इल्यूमिनेटेड ग्रिल मिलेगा।

केबिन में 17.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 14.9 इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले मिलेगा। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी पहले से ज्यादा चौड़ा होगा। इनका मुकाबला Mercedes-Benz S-Class से होगा।

Read more!
Advertisement