Expressway: गाड़ीचालकों के लिए बड़ी खबर, कल से खुल जाएगा नया एक्सप्रेसवे; 16 घंटे का सफर 8 घंटे में होगा पूरा

Samruddhi Expressway: कल समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway) शुरू हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद 16 घंटे का सफर 8 घंटे में पूरा हो जाएगा।

Advertisement
Samruddhi Expressway
Samruddhi Expressway

By Priyanka Kumari:

Samruddhi Expressway: भारत का रोड नेटवर्क भी काफी बड़ा है। लोगों कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाएं इसके लिए सरकार आए दिन नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बना रही है। 5 जून को भारत में नया एक्सप्रेसवे शुरू हो जाएगा। 

हम समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway) की बात कर रहे हैं। इस एक्प्रेसवे से लाखों लोगों का टाइम सेव होगा। 

कल से शुरू होगा एक्सप्रेसवे

समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन महाराष्‍ट्र के सीएम Devendra Fadanvis करेंगे। इस एक्सप्रेसवे का ऑफिशियल नाम  हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्‍ट्र समृद्धि महामार्ग है। 

यह एक्सप्रसवे 701 किलोमीटर लंबा है जो नागपुर और मुंबई को जोड़ता है। यह पूरा एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, इसे बनाने में 55 हजार करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। इस एक्सप्रेसवे में   65 पुल, 24 इंटरचेंज, छह सुरंग, 400 से ज्‍यादा अंडरपास हैं। 

8 घंटा बचेगा

समृद्धि एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद लोग आसानी से एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवल कर पाएंगे। यह एक्सप्रेसवे 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान को भी उतारा जा सकता है। 

इस एक्सप्रेसवे पर लोगों का 8 घंटे बचेगा। अभी मुंबई से नागपुर जाने में 15 घंटे का समय लगता है, लेकिन समृद्धि एक्सप्रेसवे पर केवल 8 घंटे में मुंबई से नागपुर जा सकते हैं। 

एक्सप्रेसवे की सिक्योरिटी भी टाइट

इस एक्सप्रेसवे पर लोगों की सिक्योरिटी को भी ध्यान में रखा गया है। सिक्योरिटी के लिए हर पांच किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। यह सीसीटीवी एक्सप्रेसवे की गतिविधियों पर भी नजर रखेगा, साथ ही हाई स्पीड गाड़ी के चालान काटने में भी मदद करेगा। 

इन शहरों को करेगा लिंक 

समृद्धि एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों से लिंक है। इसमें नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशीम, बुलढाना, जालना, छत्रपती संभाजीनगर, नासिक, अहमदनगर और ठाणे हैं। जिसमें भिवंडी, कल्‍याण, नासिक, कोपरगांव, शिरडी, जालना, वर्धा, औरंगाबाद शामिल हैं। 

Read more!
Advertisement