पुरानी Royal Enfield चलाते हैं और E20 पेट्रोल से बिगड़ रहा माइलेज और इंजन? कंपनी की ये नई किट हो सकती है मददगार

ग्राहकों की चिंता दूर करने के लिए हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने E20 कन्वर्ज़न किट को लॉन्च है, जिसकी मदद से पुराने मॉडल की बाइक जैसे क्लासिक 350 और थंडरबर्ड के BS3 और BS4 मॉडल को E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल बनाया जा सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

एथेनॉल फ्यूल के कारण वाहन के माइलेज और इंजन पर होने वाले असर को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं। अपने ऐसे ही ग्राहकों की चिंता दूर करने के लिए हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने E20 कन्वर्ज़न किट को लॉन्च है, जिसकी मदद से पुराने मॉडल की बाइक जैसे क्लासिक 350 और थंडरबर्ड के BS3 और BS4 मॉडल को E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल बनाया जा सकता है।

ई20 फ्यूल का माइलेज पे असर

देश में प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार लंबे समय से धीरे-धीरे पेट्रोल में एथेनॉल को ब्लेंड करने पे काम कर रही है। आजकल मार्केट में मिलने वाले फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिला होता है। नई गाड़ियां जहां एक तरफ इस E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल होती हैं, लेकिन ज्यादातर पुरानी गाड़ियों में E20 फ्यूल इस्तेमाल करने से गाड़ी के इंजन और माइलेज पे असर पड़ता है।

कई रिपोर्ट्स का दावा है कि फ्यूल में बढ़े हुए एथेनॉल से सिस्टम में खराबी आ सकती है और माइलेज भी कम मिलता है। ई20 इस्तेमाल करने से गाड़ी के पार्ट्स भी जल्दी खराब हो सकते हैं। सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी यह माना है कि पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल फ्यूल से माइलेज में थोड़ा असर पड़ता है।

क्या है ये नया ई20 किट?

कई लोग जो पुराने मॉडल की रॉयल एनफील्ड बाइक चलाते हैं उन्होंने शिकायत की है कि E20 फ्यूल इस्तेमाल करने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कभी इंजन मिसफायर कर देता है, तो कभी कोल्ड स्टार्ट में दिक्कत होती है।

पुराने मॉडल की गाड़ियां चला रहे राइडर्स के लिए रॉयल एनफील्ड ने E20 कन्वर्ज़न किट लॉन्च कर दिया है। इस किट में कई तरह के पार्ट्स हैं जो कि एथेनॉल फ्यूल के साथ अच्छे से काम करते हैं। किट में आपको नए फ्यूल लाइन्स, सील्स, गैस्केट्स के साथ दूसरे जरूरी पार्ट्स मिलेंगे, जिससे आपकी पुरानी गाड़ी को एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं होगी।

2020 के बाद से बनने वाली रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल हैं। ऐसे में इस किट को उन मॉडल्स के लिए लाया गया है जो बीएस3 और बीएस 4 वर्जन के हैं, खासकर ऐसे 350CC UCE इंजन की बाइक जो कार्ब्यूरेटर पे चलती है। इस किट की मदद से पुराने मॉडल की बाइक जैसे क्लासिक 350 और थंडरबर्ड के BS3 और BS4 मॉडल को E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल बनाया जा सकता है।

कितनी है E20 किट की कीमत?

रिपोर्ट के अनुसार इस कन्वर्ज़न किट की कीमत 1700 रुपये है। BS4 के मॉडल्स के लिए मिलने वाली E20 कन्वर्ज़न किट की कीमत 1700 रुपये है। अगर आपकी गाड़ी BS3 या उससे पुराने मॉडल की है, तो इसके लिए कार्ब्यूरेटर को अपग्रेड करना पड़ेगा, जिसके लिए आपको 3000 से 4000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि इस किट को खरीदते समय ध्यान दें कि इसमें इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल नहीं है। इन पार्ट्स को अपनी गाड़ी में लगवाने के लिए आपको अलग से इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • रेगुलर पेट्रोल की तुलना में E20 फ्यूल की एनर्जी डेंसिटी कम होती है जिससे माइलेज पे थोड़ा असर पड़ सकता है।
  • ऐसे में गाड़ी की एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए फ्यूल क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • फ्यूल क्लीनर डालने से पहले यह देख लें कि टैंक कम से कम आधा भरा हो, इसके बाद ही उसमें फ्यूल क्लीनर डालें।जिससे फ्यूल क्लीनर अच्छे तरह से मिक्स हो जाए।

Read more!
Advertisement