रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई Guerrilla 450! 'APEX' वेरिएंट ने बढ़ाया स्पोर्टी लुक और दम- चेक करें प्राइस
2026 Guerrilla 450 के नए APEX वेरिएंट ने लॉन्च होते ही बाइक लवर्स का ध्यान खींच लिया है। दमदार इंजन, नए फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह बाइक सिर्फ अपडेट नहीं, बल्कि एक गेमचेंजर बनकर आई है। जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या खास है।

2026 Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने आज Guerrilla 450 का नया और अपडेटे वेरिएंट लॉन्च किया है। 2026 Guerrilla 450 का कंपनी ने नया APEX वेरिएंट लॉन्च किया है। APEX के अलावा, Flash और Dash वेरिएंट्स में भी अपडेट किया गया है। सभी वेरिएंट की बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है।
नई 2026 Guerrilla 450 ज्यादा स्पोर्टी और स्ट्रीट-फोकस्ड रोडस्टर बाइक है। इसे गुवाहाटी में आयोजित GRRR Nights फेस्टिवल में लॉन्च किया गया है। यह बाइक बेहतर परफॉर्मेंस, कंट्रोल और कस्टमर-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आती है, जिससे यह उन राइडर्स के लिए खास बनती है जो सड़कों पर दमदार राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।
इस बाइक में वही दमदार Sherpa इंजन दिया गया है, लेकिन इसे नए तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि राइडिंग और भी मजेदार और एंगेजिंग हो सके। इसमें लोअर और थोड़ा आगे की ओर झुका हुआ हैंडलबार दिया गया है, जिससे राइडिंग पोजिशन ज्यादा स्पोर्टी और कंट्रोल में रहती है। इसके साथ ही इसमें रोड-फोकस्ड टायर्स लगाए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप देते हैं, खासकर गीली या फिसलन भरी सड़कों पर।
प्राइस
क्या हैं लेटेस्ट फीचर्स?
APEX वेरिएंट में 17 इंच के Vredestein Centuro ST टायर्स मिलते हैं, जो स्पोर्टी फील के साथ-साथ बेहतर पकड़ देते हैं। बाइक में अपडेटेड राइड मोड्स (Street और Sport) भी दिए गए हैं, जो अब ‘मोड रिटेंशन’ फीचर के साथ आते हैं। यानी आप जो मोड चुनेंगे, बाइक उसे याद रखेगी और अगली बार स्टार्ट करने पर वही मोड एक्टिव रहेगा।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इसमें APEX Red, APEX Black और APEX Green जैसे नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा रिम टेप्स, रियर सीट काउल और कलर-कोडेड फ्रंट काउल इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं।
Flash और Dash वेरिएंट्स
कंपनी ने APEX के अलावा, Flash और Dash वेरिएंट्स को भी अपडेट किया गया है। अब इनमें बेहतर CEAT GRIPP XL RE टायर्स मिलेंगे, जो गीली सड़कों पर बेहतर ग्रिप और ज्यादा भरोसा देते हैं। Dash वेरिएंट में नया Twilight Blue कलर भी जोड़ा गया है, जो इसे और प्रीमियम लुक देता है। साथ ही इसमें हैंडगार्ड्स और हेडलाइट ग्रिल भी मिलते हैं।
इंजन परफॉर्मेंस
यह बाइक Sherpa प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें स्टील ट्विन स्पार फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत और बैलेंस्ड बनाता है। इंजन 40PS की पावर और 40Nm का टॉर्क देता है, जिससे हर तरह की स्पीड पर अच्छा परफॉर्मेंस मिलता है। यह बाइक तेज रफ्तार, कॉर्नरिंग और बदलती सड़क परिस्थितियों में भी शानदार स्टेबिलिटी देती है।
कंपनी ने बताया कि सभी वेरिएंट्स में Royal Enfield का Tripper Dash दिया गया है, जो 4 इंच का TFT डिस्प्ले है। इसमें Google Maps बेस्ड नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे राइडिंग और भी स्मार्ट और कनेक्टेड हो जाती है।