नेपाल में Royal Enfield Classic 350 मॉडल की कितनी है कीमत? चौंका देगा जवाब

Royal Enfield ने अपने नए Classic 350 मॉडल को आज पड़ोसी देश नेपाल में लॉन्च किया है। जानिए वहां कितनी है कीमत?

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Royal Enfield Classic 350 Price: अगर आपको भी भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक महंगी लगती है तो आपको एक बार यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। इस खबर को पढ़ने के बाद आपको रॉयल एनफील्ड की बाइस सस्ती लगने लगेगी। 

2 व्हीलर मेकर और मिड साइज मोटरसाइकल सेगमेंट (250cc–750cc) में ग्लोबल लीडर Royal Enfield ने अपने नए Classic 350 मॉडल को आज पड़ोसी देश नेपाल में लॉन्च किया है। यह बाइक भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई थी। 

Royal Enfield की पेरेंट कंपनी Eicher Motors ने आज एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि कंपनी ने आज नेपाल में नई Classic 350 को लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल को नेपाल में रॉयल एनफील्ड की विशेष CKD सुविधा से रोल आउट किया जाएगा, जिससे देश में ग्राहकों को बिना रुकावट पहुंच मिलेगी।

नेपाल में क्या है Classic 350 की प्राइस?

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि नेपाल में इस बाइक की शुरुआती कीमत 5.55 लाख NPR (नेपाली रुपी) है। यह एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत है।

कंपनी ने बताया कि 5.55 लाख रुपये की MRP से शुरू होने वाले एंट्री-लेवल हेरिटेज वेरिएंट की है जिसमें डुअल-चैनल ABS के साथ-साथ LED हेडलैंप, LED पायलट लैंप, टाइप-C USB चार्जर और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

इसके साथ ही, रॉयल एनफील्ड ने पहली बार नेपाल में क्लासिक के सभी वेरिएंट में ABS को एक स्टैंडर्ड फीचर के रूप में पेश किया है।

नई क्लासिक 350 पांच स्पेशल वेरिएंट्स में सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्नल्स, क्लासिक डार्क और क्लासिक क्रोम

Classic 350 के सभी वेरिएंट की कीमत

  • Heritage (Madras Red, Jodhpur Blue) - 555,000 NPR (नेपाली रुपी)
     
  • Heritage Premium (Medallion Bronze) - 566,000 NPR (नेपाली रुपी)
     
  • Signals (Commando Sand) - 566,000 NPR (नेपाली रुपी)
     
  • Dark (Gun Grey, Stealth Black) -  573,000 NPR (नेपाली रुपी)
     
  • Chrome (Emerald) - 579,900  NPR (नेपाली रुपी)

नेपाल में क्लासिक 350 के लॉन्च पर बोलते हुए रॉयल एनफील्ड के मुख्य कमर्शियल अधिकारी यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि नेपाल हमेशा से हमारे लिए खास रहा है। यहां हमारे CKD प्लांट की शुरुआत के बाद से, केवल दो साल में, हम बाजार से रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों को मिली असाधारण प्रतिक्रिया से खुश हैं। हमें नेपाल में अपने ग्राहकों के साथ गहरा संबंध और प्यार बनाने पर गर्व है।
 

Read more!
Advertisement