Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च! ₹4.89 लाख कीमत, जानें इंजन और फीचर्स

Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी अब तक की सबसे बड़ी Himalayan लॉन्च कर दी है। नई Himalayan 750 में दमदार 743cc इंजन के साथ कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बना सकते हैं। कंपनी ने इसे अलग-अलग वेरिएंट में उतारा है। जानिए इसकी शुरुआती कीमत कितनी है, कौन से एडवांस फीचर्स मिलेंगे और किन बाइक्स से इसका मुकाबला होगा।

Advertisement
Himalayan 750 की धमाकेदार एंट्री!
Himalayan 750 की धमाकेदार एंट्री!

In Short

  • Royal Enfield Himalayan 750 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.89 लाख रखी गई है।
  • नई बाइक में 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 55bhp की पावर जनरेट करता है।
  • Himalayan 750 में पांच राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल और 4 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है।

By Ram Pratap Singh:

Royal Enfield ने भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 750 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Motoverse 2026 में इस बाइक से पर्दा उठाया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा इंजन क्षमता वाली Himalayan है। साथ ही इसे किसी भारतीय निर्माता की सबसे ज्यादा इंजन क्षमता वाली बाइक भी बताया जा रहा है। इसमें नया 743cc इंजन, कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स और लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने वाली सुविधाएं दी गई हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 की कीमत और मुकाबला

नई Himalayan 750 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4,89,490 रखी गई है। कंपनी ने इसे अलग-अलग वेरिएंट और कलर ऑप्शन में पेश किया है।

इसके Cast Wheel वेरिएंट की कीमत ₹4,89,490 है, जो Aztec Green और Tectonic Black कलर में मिलेगा। वहीं Spoked Wheel वेरिएंट की कीमत ₹5,14,495 है। यह Viking Bronze और Siberia White कलर में उपलब्ध होगा।

सबसे महंगा Flagship वेरिएंट Antarctic Silver कलर में आएगा, जिसकी कीमत ₹6,29,000 है। इसमें GIVI के साथ मिलकर तैयार किए गए खास लगेज बॉक्स मिलेंगे। ये सभी कीमतें चेन्नई की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW F 450 GS, Honda NX500, Kawasaki Versys 650 और Honda XL750 Transalp जैसी बाइक्स से होगा।

कितना दमदार है इंजन?

Himalayan 750 में नया 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो एयर और ऑयल कूलिंग तकनीक पर काम करता है। यह इंजन 7,000 rpm पर 55 bhp की पावर और 5,000 rpm पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी के मुताबिक, बाइक का 90 फीसदी टॉर्क महज 3,500 rpm पर मिलने लगता है। इससे पहाड़ी रास्तों, खराब सड़कों और लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और वेट मल्टी-प्लेट क्लच दिए गए हैं। Himalayan सीरीज की शुरुआत 411cc इंजन से हुई थी। इसके बाद Himalayan 450 में 452cc इंजन और पुराने मॉडल की वापसी 440cc इंजन के साथ हुई। अब 750cc सेगमेंट में कंपनी ने नया कदम रखा है।

सस्पेंशन और साइज में क्या खास?

नई Himalayan 750 को मजबूत बॉक्स-सेक्शन स्पाइन फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें आगे 43 mm Showa USD फोर्क और पीछे Showa मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। दोनों में जरूरत के हिसाब से एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है।

बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय और स्पोक व्हील का विकल्प मिलेगा।

इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm, सीट की ऊंचाई 815 mm और व्हीलबेस 1,522 mm हैं। आगे सस्पेंशन ट्रैवल 190 mm और पीछे 175 mm रखा गया है।

फीचर्स और लंबी यात्रा के लिए खास इंतजाम

Himalayan 750 में पांच राइडिंग मोड Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom दिए गए हैं। इनमें सड़क की स्थिति के अनुसार इंजन, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल की सेटिंग बदलती है।

बाइक में 6-एक्सिस IMU, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 4 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। इसमें Bluetooth, Wi-Fi, नेविगेशन, फोन और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा है।

इसके अलावा 27W फास्ट चार्जिंग वाला USB-C पोर्ट, एक अतिरिक्त USB-C पोर्ट, 7 इंच LED हेडलाइट, अपने आप बंद होने वाले इंडिकेटर और इमरजेंसी ब्रेक लैंप भी दिए गए हैं।

लंबे सफर के लिए पांच पोजिशन में एडजस्ट होने वाली विंडस्क्रीन, अलग राइडर और पीछे बैठने वाले की सीट और अतिरिक्त सीट विकल्प मिलेंगे।

बाइक पांच रंगों में उपलब्ध होगी। टॉप Antarctic Silver वेरिएंट में GIVI टॉप बॉक्स, हार्ड पैनियर्स, इनर बैग, हीटेड ग्रिप्स, हैंड गार्ड और एल्युमिनियम स्किड प्लेट जैसे टूरिंग एक्सेसरीज भी मिलेंगे।

Read more!
Advertisement