SUV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? Renault Duster पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Kiger और Triber पर भी फायदे

नवंबर में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Renault ने खास ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी की SUV और हैचबैक पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस तक का फायदा मिल रहा है। जानिए किस कार पर कितनी बचत का मौका है और ऑफर कब तक मिलेंगे।

Advertisement

In Short

  • Renault Duster पर नवंबर में ₹2.10 लाख तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Kiger पर ₹65,000 और Triber पर ₹55,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
  • Kwid पर ₹40,000 तक की छूट, सभी ऑफर्स 30 नवंबर 2026 तक मान्य हैं।

By Gungun Mishra:

अगर आप नई SUV या कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Renault की नवंबर 2026 की डिस्काउंट स्कीम आपके लिए काम की हो सकती है। कंपनी अपनी कारों पर इस महीने आकर्षक ऑफर दे रही है। इसमें Duster पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है, जबकि Kiger, Triber और Kwid खरीदने वाले ग्राहकों को भी अलग-अलग तरह के फायदे दिए जा रहे हैं। ये ऑफर 30 नवंबर 2026 तक मान्य हैं।

रेनॉल्ट के इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कुछ चुनिंदा फाइनेंस स्कीम शामिल हैं। हालांकि, मिलने वाली छूट कार के मॉडल, वेरिएंट और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Duster पर मिल रहा सबसे ज्यादा ₹2.10 लाख तक का फायदा

रेनॉल्ट की फ्लैगशिप SUV Duster पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस SUV पर अधिकतम ₹2.10 लाख तक का फायदा उठा सकते हैं। इसके Techno+ और Iconic वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या 4.99 फीसदी ब्याज दर वाली लो-EMI फाइनेंस स्कीम का विकल्प मिल रहा है।

इसके अलावा, टॉप वेरिएंट पर पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। वहीं, निचले वेरिएंट पर यह एक्सचेंज बेनिफिट 1 लाख रुपये तक है। अगर ग्राहक अपनी पुरानी कार स्क्रैप करवाते हैं तो उन्हें 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिलेगा। हालांकि, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस दोनों का फायदा एक साथ नहीं लिया जा सकता।

कंपनी Duster पर 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है।

Kiger पर ₹65,000 तक की छूट

रेनॉल्ट की कॉम्पैक्ट SUV Kiger पर भी ग्राहकों को 65,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

यह ऑफर Evolution+, Techno और Emotion वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, योग्य ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल सकता है। ग्रामीण ग्राहकों के लिए 4,000 रुपये तक का अलग बेनिफिट भी दिया जा रहा है। Kiger की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये तक है।

Triber पर मिल रहा ₹55,000 तक का फायदा

रेनॉल्ट की MPV Triber पर नवंबर में 55,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। कंपनी इस मॉडल पर लॉयल्टी बेनिफिट भी दे रही है, हालांकि इसकी अधिकतम रकम का खुलासा नहीं किया गया है।

Kwid पर ₹40,000 तक का डिस्काउंट

कंपनी की एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर भी 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इस महीने Kwid पर कॉर्पोरेट, ग्रामीण या लॉयल्टी बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से 5.61 लाख रुपये के बीच है।

30 नवंबर तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

रेनॉल्ट के ये सभी ऑफर 30 नवंबर 2026 तक मान्य हैं। हालांकि, डिस्काउंट की वास्तविक रकम शहर, डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर बदल सकती है। इसलिए कार की बुकिंग करने से पहले नजदीकी रेनॉल्ट डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी लेना जरूरी है।

Read more!
Advertisement