Diesel को टक्कर देने आ रही Renault Duster Hybrid: 160hp पावर और हाई माइलेज का कॉम्बिनेशन

Renault भारतीय SUV बाजार में अपनी नई Duster Hybrid के साथ वापसी को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस SUV को डीजल इंजन के विकल्प के तौर पर पेश करेगी। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, दमदार डिजाइन और बेहतर माइलेज पर फोकस होगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra और Maruti Grand Vitara जैसी SUVs से होगा।

Advertisement
Renault Duster हाइब्रिड में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा. (Photo: renault.co.in)
Renault Duster हाइब्रिड में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा. (Photo: renault.co.in)

In Short

  • Renault Duster Hybrid 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी।
  • SUV में 1.8 लीटर इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी।
  • कंपनी इसे डीजल के विकल्प के तौर पर पेश करेगी।

By Shakshi:

Renault भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Duster को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 17 अक्टूबर को Renault Duster E-Tech Strong Hybrid लॉन्च करेगी। नई Duster Hybrid को डीजल इंजन के विकल्प के तौर पर उतारा जा रहा है, क्योंकि कंपनी अब ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन पर फोकस कर रही है।

Renault ने इस SUV को 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में वापस पेश किया था। शुरुआत में यह 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आई थी। अब कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने जा रही है।

Duster Hybrid में मिलेगा नया पावरट्रेन

Renault Duster Hybrid में 1.8 लीटर फोर सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। यह हाइब्रिड सिस्टम 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

इसमें 1.4 kWh बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि शहर की ड्राइविंग कंडीशन में यह SUV काफी समय इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है। हालांकि, वास्तविक माइलेज ट्रैफिक, बैटरी चार्ज और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगा।

बिना चार्ज किए चलेगी Hybrid SUV

Duster Hybrid एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगी, इसलिए इसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। कार का सिस्टम जरूरत के हिसाब से पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के बीच पावर मैनेज करेगा।

इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा को वापस बैटरी में स्टोर करने में मदद करेगा।

Creta और Sierra से मुकाबला

Renault Duster Hybrid का मुकाबला Hyundai Creta और Tata Sierra जैसी SUVs से होगा। वहीं, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara, Victoris और Toyota Urban Cruiser Hyryder से होगा।

कंपनी का फोकस उन ग्राहकों पर है, जो SUV डिज़ाइन के साथ बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च चाहते हैं।

Renault Duster की वापसी के बाद शुरुआती बिक्री अच्छी रही थी, लेकिन बाद के महीनों में इसमें गिरावट देखने को मिली। अब कंपनी को उम्मीद है कि Hybrid टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स के साथ Duster फिर से ग्राहकों को आकर्षित कर पाएगी।

Duster की मौजूदा कीमत 10.49 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। नए Hybrid वर्जन की सफलता में इसकी कीमत अहम भूमिका निभाएगी।

Read more!
Advertisement