Ola S1Z लॉन्च! पहली बार Bharat Cell LFP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, प्राइस 80 हजार रुपये से कम - चेक करें रेंज

यह भारत में पहला स्कूटर रेंज है, जिसमें उसकी स्वदेशी Bharat Cell LFP तकनीक को बड़े पैमाने के बाजार तक लाया गया है। S1Z में Ola की 46 Series LFP Cell Platform Technology का इस्तेमाल हुआ है, जिसे Battery Innovation Centre में विकसित और Ola Gigafactory में तैयार किया जाता है।

Advertisement

In Short

  • Ola S1Z ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, 301 किमी तक की रेंज का दावा
  • S1Z में Ola की स्वदेशी Bharat Cell LFP और 46 Series LFP तकनीक का इस्तेमाल
  • MoveOS 5 के साथ क्रूज कंट्रोल, GPS, Easy Park और OTA अपडेट जैसे स्मार्ट फीचर्स

By Gaurav Kumar:

ओला इलेक्ट्रिक ने मास-मार्केट ग्राहकों के लिए नया S1Z लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत में पहला स्कूटर रेंज है, जिसमें उसकी स्वदेशी Bharat Cell LFP तकनीक को बड़े पैमाने के बाजार तक लाया गया है। S1Z में Ola की 46 Series LFP Cell Platform Technology का इस्तेमाल हुआ है, जिसे Battery Innovation Centre में विकसित और Ola Gigafactory में तैयार किया जाता है।

S1Z चार कलर ऑप्शन के साथ आता है- White, Anthracite, Sky Splash Blue और Matcha Green. सभी वेरिएंट में 12-इंच के व्हील्स मिलेंगे। 3.1 kWh वेरिएंट की डिलीवरी दिसंबर 2026 से, जबकि 5.1 kWh वेरिएंट की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होगी।

₹79,999 से शुरू हुई कीमत

S1Z को 3.1 kWh और 5.1 kWh बैटरी वेरिएंट में पेश किया गया है। 3.1 kWh बैटरी वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹79,999 और 5.1 kWh बैटरी वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹99,999 है। कंपनी के अनुसार, 3.1 kWh मॉडल IDC के मुताबिक 179 किलोमीटर तक और 5.1 kWh मॉडल 301 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

ओला का कहना है कि इन-हाउस Bharat Cell LFP तकनीक बनाने से बैटरी की लागत घटाने में मदद मिली है। बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन की सबसे बड़ी लागत वाली इकाइयों में से एक है। कंपनी इसी के जरिए सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली LFP तकनीक को ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध कराने का दावा कर रही है।

MoveOS 5 से लैस, कई स्मार्ट फीचर्स

S1Z में MoveOS 5 दिया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एडवांस्ड रीजनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स मोड, GPS, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट, जियो, टाइम और मोड फेंसिंग, राइड स्टैटिस्टिक्स और Ola Electric App के जरिए एनर्जी इनसाइट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें ‘Easy Park’ भी है, जिससे तंग जगहों पर पार्किंग और बाहर निकलना आसान होगा।

भाविश अग्रवाल ने कही यह बात

Ola Electric के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी Bharat Cell LFP तकनीक की असली सफलता यह है कि वह कितनी तेजी से आम भारतीयों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि S1Z इसी सोच के साथ कंपनी की भारत में सेल से वाहन तक EV इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अहम कदम है।

S1Z के साथ ओला अपनी अगली रिटेल विस्तार योजना भी शुरू करेगा। कंपनी के मुताबिक, यह रेंज उसके पहले डीलर-ऑपरेटेड स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे देशभर में उसके उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी।

Read more!
Advertisement