Nissan Tekton vs Hyundai Creta: कीमत, इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस में कौन-सी SUV है बेहतर?

अगर आप नई मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nissan Tekton और Hyundai Creta की यह तुलना आपके लिए मददगार होगी। जानिए दोनों SUVs की कीमत, इंजन, माइलेज, पावर, टॉर्क और फीचर्स में क्या अंतर है और आपके बजट व जरूरत के हिसाब से कौन-सी SUV बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Advertisement

In Short

  • Nissan Tekton की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये, जबकि Hyundai Creta 10.91 लाख रुपये से शुरू होती है।
  • Nissan Tekton ज्यादा पावर (160.77 bhp) और 280 Nm टॉर्क देती है, जबकि Creta बेहतर 21.8 kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है।
  • अगर कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस चाहिए तो Tekton बेहतर विकल्प है, वहीं बेहतर माइलेज चाहने वालों के लिए Creta फायदे का सौदा हो सकती है।

By Gaurav Kumar:

Nissan Tekton vs Hyundai Creta: निसान मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई Nissan Tekton SUV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 18.59 लाख रुपये तक जाती है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जहां पहले से कई बड़ी कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

अगर आप नई मिड-साइज SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Hyundai Creta या Nissan Tekton में से किसी एक को चुनने को लेकर असमंजस में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकती है। दोनों SUV पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं और फीचर्स के मामले में भी दमदार हैं। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है।

कीमत में कौन है आगे?

Hyundai Creta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये है, जो इसके E (Petrol) वेरिएंट के लिए है। वहीं, Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है, जो Visia T160 1-litre MT (Petrol) वेरिएंट की है।

अगर टॉप ऑटोमैटिक वेरिएंट की बात करें तो Hyundai Creta King Turbo DCT DT की नई दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 23.2 लाख रुपये है। वहीं Nissan Tekna Plus T280 1.3-litre DCT की ऑन-रोड कीमत करीब 21.5 लाख रुपये है। यानी इस तुलना में Nissan Tekton करीब करीब 1.69 लाख रुपये सस्ती पड़ती है।

इंजन और माइलेज

Hyundai Creta के टॉप पेट्रोल मॉडल में 1,497cc इंजन मिलता है, जबकि Nissan Tekton के टॉप पेट्रोल मॉडल में 1,333cc इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो Creta का टॉप पेट्रोल वेरिएंट 21.8 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि Tekton का टॉप पेट्रोल मॉडल 19.4 kmpl का माइलेज देता है।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और इंजन क्षमता

तुलना किए गए दोनों वेरिएंट पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। हालांकि, इंजन क्षमता के मामले में Creta को हल्की बढ़त मिलती है। इसमें 1,482cc इंजन दिया गया है, जबकि Nissan Tekton में 1,333cc इंजन मिलता है।

परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार?

Hyundai Creta में 1.5-लीटर T-GDi पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसकी क्षमता 1,482cc है। यह इंजन 5,500 rpm पर 157.57 bhp की पावर और 1,500-3,500 rpm के बीच 253 Nm का टॉर्क देता है।

वहीं Nissan Tekton में T280 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 1,333cc है। यह इंजन 5,250 rpm पर 160.77 bhp की पावर और 2,000-3,500 rpm के बीच 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पावर और टॉर्क के मामले में Nissan Tekton को हल्की बढ़त मिलती है।

कौन-सी SUV आपके लिए बेहतर?

अगर आप बेहतर माइलेज और बड़ा इंजन है, तो Hyundai Creta एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं, यदि आप कम कीमत में ज्यादा पावर और ज्यादा टॉर्क चाहते हैं, तो Nissan Tekton आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। 

Read more!
Advertisement