Nissan Tekton खरीदने का प्लान है तो जान लें माइलेज कीमत और दोनों टर्बो इंजन की पूरी जानकारी

नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो निसान टेकटॉन का माइलेज आपको चौंका सकता है। कंपनी ने इसके तीनों इंजन-गियरबॉक्स विकल्पों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जानिए कौन-सा वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगा और इसकी कीमत कितनी है।

Advertisement

In Short

  • Nissan Tekton का क्लेम्ड माइलेज 19.41 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
  • एसयूवी में 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं।

By Gaurav Kumar:

Nissan Tekton Price: निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी टेकटॉन लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अब इसके अलग-अलग इंजन और गियरबॉक्स वेरिएंट के माइलेज की जानकारी भी जारी कर दी है। 

1.0 लीटर इंजन देगा सबसे ज्यादा माइलेज

निसान टेकटॉन के शुरुआती वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन केवल मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि इस इंजन और मैन्युअल गियरबॉक्स वाली टेकटॉन एक लीटर पेट्रोल में 19.41 किलोमीटर तक चल सकती है।

यह इंजन 100 एचपी की पावर और 166 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। ज्यादा माइलेज को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए यह विकल्प बेहतर हो सकता है।

1.3 लीटर इंजन में दो गियरबॉक्स विकल्प

टेकटॉन का 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैन्युअल और डुअल क्लच ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। मैन्युअल गियरबॉक्स वाले मॉडल का दावा किया गया माइलेज 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ऑटो कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं गाड़ियों के दाम? जानिए इसकी बड़ी वजह

वहीं 1.3 लीटर इंजन के साथ आने वाले ऑटोमेटिक वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह इंजन 163 एचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

Renault Duster से शेयर करती है प्लेटफॉर्म

निसान टेकटॉन को रेनो डस्टर पर आधारित बताया गया है। दोनों एसयूवी एक ही प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। इसी वजह से टेकटॉन का माइलेज भी डस्टर के करीब है। कंपनी टेकटॉन को “बेबी पेट्रोल” नाम से भी पेश कर रही है।

कितनी है कीमत और किन SUVs से मुकाबला

निसान टेकटॉन की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.59 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। इसका टॉप वेरिएंट डस्टर के टॉप मॉडल से करीब 10 हजार रुपये महंगा है।

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा किआ सेल्टॉस मारुति ग्रैंड विटारा विक्टोरिस टाटा सिएरा होंडा एलिवेट स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगन जैसी एसयूवी से होगा।

माइलेज की तुलना करें तो फॉक्सवैगन टाइगन के 1.0 लीटर मैन्युअल वेरिएंट का दावा 19.98 किलोमीटर प्रति लीटर और स्कोडा कुशाक का 19.66 किलोमीटर प्रति लीटर है। टेकटॉन का 1.3 लीटर वेरिएंट टाटा सिएरा के 15.3 किलोमीटर और किआ सेल्टॉस के 17.5 किलोमीटर प्रति लीटर के आंकड़े से आगे है।

Read more!
Advertisement