जापान की नई WagonR देखकर चौंक जाएंगे! भारत वाली कार से कितना अलग है इंजन, माइलेज और सेफ्टी?

सुजुकी ने जापान में नई WagonR से पर्दा उठा दिया है। नए डिजाइन के साथ इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स की झलक भी दिखाई गई है। वहीं, भारत में भी WagonR के अपडेटेड मॉडल की चर्चा है। आखिर जापान और भारत की WagonR में इंजन, माइलेज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में कितना अंतर है? क्या जापानी मॉडल भारतीय WagonR से ज्यादा एडवांस है? जानिए पूरी तुलना।

Advertisement
जापान में आई नई WagonR, भारत वाली से कितनी अलग?
जापान में आई नई WagonR, भारत वाली से कितनी अलग?

In Short

  • जापान की नई WagonR में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर दिखाया गया।
  • जापानी हाइब्रिड मॉडल में 30–37 KMPL माइलेज मिलने की अपुष्ट रिपोर्ट।
  • भारतीय WagonR में नए Z-Series इंजन और अंडरबॉडी CNG की संभावना।

By Shakshi:

सुजुकी ने जापान में नई WagonR से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक वीडियो के जरिए कार के नए डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स की झलक दिखाई है। वहीं, भारत में भी Maruti Suzuki अपनी WagonR को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, जापान और भारत की WagonR एक जैसी नहीं हैं। दोनों के इंजन, साइज, सेफ्टी फीचर्स और माइलेज में कई अंतर देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों कारों में क्या कुछ अलग है।

डिजाइन और साइज में कितना अंतर?

Credit: Suzuki Japan and Suzuki India

जापान की नई WagonR को वहां के Kei Car नियमों के मुताबिक डिजाइन किया गया है। इसकी लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है। इसमें बड़ी क्रोम ग्रिल, हॉरिजॉन्टल हेडलाइट्स और नए डिजाइन का बंपर दिया गया है।

Credit: Suzuki Japan and Suzuki India

वहीं, भारत की WagonR का मौजूदा मॉडल जापानी कार से बड़ा है। भारतीय मॉडल की लंबाई 3,655 मिमी और चौड़ाई 1,620 मिमी है। अपडेटेड मॉडल में भी इसका टॉल-बॉय डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रिल, हेडलाइट्स और बंपर में बदलाव किए जा सकते हैं।

इंजन और माइलेज में कौन आगे?

जापानी WagonR में 660cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 54 PS पावर और 58 Nm टॉर्क दे सकता है। इसके साथ हाइब्रिड सिस्टम भी मिल सकता है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर अतिरिक्त 10 PS पावर देगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी मॉडल का माइलेज 30 किमी प्रति लीटर से ज्यादा हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में 37 किमी प्रति लीटर तक का दावा भी किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।

भारत में मौजूदा WagonR में 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं। अपडेटेड मॉडल में 1.2 लीटर का नया Z-Series इंजन आने की उम्मीद है। इसके अलावा CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी सिलेंडर मिल सकता है, जिससे डिक्की में ज्यादा जगह बचेगी।

सेफ्टी फीचर्स में क्या होगा अंतर?

Credit: Suzuki Japan and Suzuki India

जापानी WagonR में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी के वीडियो में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग वाला ADAS फीचर दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 360 डिग्री कैमरा, हाई-बीम असिस्ट और पार्किंग सेंसर भी मिल सकते हैं।

वहीं, भारत की मौजूदा WagonR में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारतीय फेसलिफ्ट में अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

टचस्क्रीन और दूसरे फीचर्स में कितना फर्क?

Credit: Suzuki Japan and Suzuki India

जापानी WagonR में बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सीटों को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करने की सुविधा भी मिल सकती है।

भारत की मौजूदा WagonR में 7 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। अपडेटेड मॉडल में इससे बड़ी स्क्रीन और कुछ नए केबिन फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कुल मिलाकर, जापानी WagonR में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स पर ज्यादा जोर दिखाई देता है। वहीं, भारतीय WagonR में बड़े पेट्रोल इंजन, CNG विकल्प और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधाएं अहम हैं। हालांकि, दोनों के आने वाले मॉडल की सभी तकनीकी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Read more!
Advertisement