Skoda Slavia 2026 में मिलेगा सेगमेंट-फर्स्ट Rear Seat Massager, AI टेक्नोलॉजी सहित मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स

Skoda Slavia Facelift नए डिजाइन, ज्यादा टेक्नोलॉजी और कई कम्फर्ट फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में आ रही है। इसमें रियर-सीट मसाज फंक्शन से लेकर AI Companion और 360-डिग्री कैमरा तक कई नए फीचर्स मिलेंगे। इंजन विकल्प पहले जैसे रहेंगे, लेकिन 1.0-लीटर मॉडल में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बड़ा बदलाव होगा।

Advertisement
Skoda Slavia 2026
Skoda Slavia 2026

In Short

  • नई Slavia Facelift में सेगमेंट-फर्स्ट रियर-सीट मसाज फंक्शन मिलेगा
  • कार में AI Companion के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है
  • - 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा

By Shakshi:

स्कोडा इंडिया अपनी अपडेटेड Slavia Facelift को 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। नई स्लाविया में डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट तक कई बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें सेगमेंट-फर्स्ट रियर-सीट मसाज फंक्शन के साथ AI आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।

कार की कीमत का ऐलान 6 अक्टूबर के बाद होने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹10.25 लाख से ₹19 लाख के बीच हो सकती है। हालांकि अलग-अलग वेरिएंट और शहरों के हिसाब से कीमत बदल सकती है।

डिजाइन में क्या बदला?

नई Skoda Slavia Facelift में अपडेटेड LED हेडलैंप, नया ग्रिल और बदले हुए बंपर दिए गए हैं। पीछे की तरफ नए LED टेल लैंप के साथ सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर मिलेंगे।

कार में नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। इसके साथ Arctic Silver और Cappuccino Beige जैसे नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं।

केबिन में मिलेगा AI Companion

नई स्लाविया में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया गया है।

इसका खास फीचर AI Companion है, जो Google Cloud के Automotive AI Agent पर आधारित है। इसे भारतीय अंग्रेजी एक्सेंट पर समझने के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए म्यूजिक, कॉल और क्लाइमेट जैसे कई फीचर्स को आवाज से कंट्रोल किया जा सकेगा।

पीछे बैठने वालों को मिलेगा Massage Function

कम्फर्ट के मामले में भी नई Slavia में कई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलेंगी। सबसे खास रियर-सीट मसाज फंक्शन है, जिसे सेगमेंट में पहली बार पेश किया जा रहा है।

इसके अलावा कार में 360-डिग्री Area View कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।

इंजन में क्या मिलेगा?

Slavia Facelift में मौजूदा दो टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे। इसका 1.0-लीटर TSI इंजन 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। वहीं 1.5-लीटर TSI इंजन 150 PS और 250 Nm का आउटपुट देता है।

बड़ा बदलाव 1.0-लीटर इंजन के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में किया गया है। इसमें पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिलेगा। 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DSG जारी रहेगा।

भारत में शुरू हो चुका प्रोडक्शन

नई Slavia Facelift का प्रोडक्शन पुणे के चाकण प्लांट में शुरू हो चुका है। कंपनी के मुताबिक, भारत में लॉन्च के बाद से Slavia की करीब 80,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं और फिलहाल अपने सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी करीब 30% है।

नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी Slavia Facelift को मिडसाइज सेडान सेगमेंट में ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्ट-फोकस्ड ऑप्शन के तौर पर पेश कर रही है।

Read more!
Advertisement