Kawasaki Z300: भारत में आ रही है 296cc इंजन वाली दमदार बाइक! 19 अक्टूबर से बुकिंग, जानें कीमत और फीचर्स

Kawasaki भारतीय बाजार में अपनी नई Z300 Streetfighter बाइक लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो सकती है, जबकि कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस 20 अक्टूबर को सामने आने की उम्मीद है। 296cc ट्विन-सिलेंडर इंजन और करीब 39 HP पावर वाली यह बाइक KTM 390 Duke को टक्कर दे सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement
Kawasaki Z300 मोटरसाइकिल जल्द होगी भारत में लॉन्च
Kawasaki Z300 मोटरसाइकिल जल्द होगी भारत में लॉन्च

In Short

  • Kawasaki Z300 की भारत में बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद।
  • बाइक में 296cc ट्विन-सिलेंडर इंजन और करीब 39 HP पावर मिलेगी।
  • अनुमानित कीमत ₹3 लाख, KTM 390 Duke से होगा मुकाबला।

By Shakshi:

जापानी टू-व्हीलर कंपनी Kawasaki भारतीय बाजार में अपनी नई स्ट्रीटफाइटर बाइक Z300 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाइक कंपनी की लोकप्रिय Ninja 300 पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 20 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। नई Kawasaki Z300 का मुकाबला KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 जैसी बाइक्स से हो सकता है।

19 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Kawasaki India ने बेंगलुरु में आयोजित एक प्राइवेट इवेंट में चुनिंदा डीलर्स को नई Z300 की झलक दिखाई है। इसके बाद 18 अक्टूबर को मुंबई और पुणे के डीलर्स के सामने भी बाइक पेश किए जाने की योजना है।

रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, 20 अक्टूबर को बाइक की कीमत, वेरिएंट और सभी फीचर्स की जानकारी सामने आ सकती है। यह भारत में Kawasaki की Z सीरीज की सबसे किफायती बाइक बन सकती है।

296cc इंजन और करीब 39 HP की पावर

नई Kawasaki Z300 में Ninja 300 वाला 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन करीब 39 HP की पावर जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

बाइक का डिजाइन कंपनी की पावरफुल Z900 से प्रेरित है। इसमें Kawasaki की सिग्नेचर Sugomi स्टाइलिंग, शार्प बॉडीवर्क और अपराइट राइडिंग पोजिशन देखने को मिलेगी।

मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

Kawasaki Z300 में कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है। बाइक को ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन शहर के साथ हाईवे पर भी इस्तेमाल के लिहाज से उपयोगी हो सकता है।

कितनी होगी Kawasaki Z300 की कीमत?

Kawasaki ने अभी Z300 की आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत घोषित नहीं की है। हालांकि, शुरुआती अनुमानों के मुताबिक इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये हो सकती है।

लॉन्च के बाद इसका मुकाबला KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 से होगा। खास बात यह है कि Z300 का ट्विन-सिलेंडर इंजन इसे इन सिंगल-सिलेंडर प्रतिद्वंद्वियों से अलग पहचान दे सकता है।

Read more!
Advertisement