Bajaj Pulsar का नया अवतार देख चौंक जाएंगे! 125 और 150 में इस बार क्या-क्या बदल गया?

Bajaj ने 2026 Pulsar 125 और 150 को नए इंजन, monoshock, TFT डिस्प्ले और start-stop टेक्नोलॉजी के साथ बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने Pulsar का पुराना DNA बरकरार रखा है। अब नजर इस बात पर है कि नई जनरेशन सड़क पर कितनी भरोसेमंद और आरामदायक साबित होती है।

Advertisement
नई Bajaj Pulsar 125cc और 150cc
नई Bajaj Pulsar 125cc और 150cc

In Short

  • Pulsar 125 में 12 hp और 11.4 Nm जबकि 150 में 14 hp और 14 Nm से थोड़ा ज्यादा टॉर्क मिलता है।
  • टॉप वेरिएंट्स में 5-inch TFT, phone connectivity, riding modes और idle start-stop जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Diamond-type frame, monoshock और नए डिजाइन के साथ Bajaj ने Pulsar की पहचान बनाए रखने की कोशिश की है।

By Gaurav Kumar:

Bajaj Pulsar का नाम भारतीय बाइक बाजार में लंबे समय से अलग पहचान रखता है। 2001 में पहली बार आई Pulsar अब 2026 में एक नए दौर में पहुंच गई है। कंपनी ने Pulsar 125 और Pulsar 150 को नई जनरेशन के रूप में तैयार किया है, जिसमें सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव नहीं बल्कि इंजन, फ्रेम, सस्पेंशन और फीचर्स तक को बड़े स्तर पर अपडेट किया गया है।

पुराने नाम लेकिन अंदर से काफी कुछ नया

नई Pulsar 125 और 150 देखने में अपने पुराने मॉडल्स की याद जरूर दिलाती हैं, लेकिन इनके मैकेनिकल हिस्सों में बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों बाइक्स में बिल्कुल नए इंजन दिए गए हैं। खास बात यह है कि ये इंजन Pulsar N या NS सीरीज से नहीं लिए गए हैं।

Pulsar 125 का नया इंजन 12 हॉर्सपावर और 11.4 Nm टॉर्क देता है। वहीं Pulsar 150 का इंजन 14 हॉर्सपावर और 14 Nm से थोड़ा ज्यादा टॉर्क पैदा करता है।

Bajaj का दावा है कि इंजन का करीब 60% टॉर्क 3,000 rpm से ही उपलब्ध हो जाता है। शहर के ट्रैफिक में यह काफी काम की चीज हो सकती है क्योंकि बार-बार गियर बदलने और इंजन को ज्यादा रेव करने की जरूरत कम पड़ सकती है।

ट्रैफिक में बाइक बंद होने की टेंशन कम

नई Pulsar में एक और दिलचस्प फीचर जोड़ा गया है। कम rpm पर अगर इंजन स्टॉल होने की स्थिति में पहुंचता है तो सिस्टम खुद इंजन को थोड़ा रेव देता है ताकि बाइक बंद न हो।

इसके अलावा क्लच को हल्का रखा गया है जिससे ट्रैफिक में बार-बार क्लच इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

सिग्नल पर खुद बंद होगा इंजन

Pulsar 125 और 150 के टॉप वेरिएंट्स में Integrated Starter Generator दिया गया है। इसकी मदद से बाइक में idle start-stop टेक्नोलॉजी मिलती है। अगर आप रेड लाइट पर रुकते हैं तो कुछ सेकंड बाद इंजन अपने आप बंद हो सकता है। दोबारा आगे बढ़ने के लिए क्लच दबाने या एक्सेलरेट करने पर इंजन फिर स्टार्ट हो जाता है। इसी सिस्टम की वजह से silent start भी मिलता है।

फ्रेम और सस्पेंशन भी बदले

पुरानी Pulsar 125 और 150 में double-cradle frame मिलता था। नई जनरेशन में इसे बदलकर diamond-type frame दिया गया है। इसमें इंजन को stressed member की तरह इस्तेमाल किया गया है।

पीछे मिलने वाले twin shock absorbers की जगह अब monoshock suspension दिया गया है। Pulsar 150 में ABS मिलता है जबकि Pulsar 125 में CBS दिया गया है।

5-inch TFT ने बढ़ाया टेक वाला मजा

नई Pulsar का सबसे ध्यान खींचने वाला हिस्सा इसका फीचर पैकेज है। टॉप Pulsar 150 single-seat variant में 5-inch TFT display दिया गया है जो इस सेगमेंट के बड़े डिस्प्ले में से एक है। इसमें phone connectivity, document storage और screen sharing जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिस्प्ले से बाइक की जानकारी देखी जा सकती है और अलग-अलग सेटिंग भी बदली जा सकती हैं।

इसमें rain, road और sport जैसे riding modes दिए गए हैं। सिस्टम से idle start-stop फीचर को ऑन या ऑफ करने का विकल्प भी मिलता है।

कम्यूटर बाइक लेकिन बैठने का अंदाज आरामदायक

Pulsar लंबे समय से रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली कम्यूटर बाइक भी रही है। नई जनरेशन में भी इसी बात का ध्यान रखा गया है। सीट को चौड़ा और आरामदायक रखा गया है। फुटपेग की पोजिशन और हैंडलबार को भी इस तरह सेट किया गया है कि राइडर को ज्यादा झुककर न बैठना पड़े। हैंडलबार clip-on है लेकिन riding position सीधी और आरामदायक रखी गई है।

कंपनी ने सीट के बीच वाले हिस्से को पतला भी किया है ताकि कम हाइट वाले राइडर्स के लिए पैर जमीन तक पहुंचाना आसान हो सके।

डिजाइन में Pulsar वाली पहचान बरकरार

नई बाइक्स में sharper all-LED headlight दिया गया है। टॉप मॉडल में LED blinkers भी मिलते हैं, हालांकि ये फीचर्स निचले वेरिएंट्स में नहीं भी मिल सकते हैं।

Muscular fuel tank और tank extensions Pulsar की पुरानी पहचान को बनाए रखते हैं। पीछे signature twin tail light डिजाइन को थोड़ा और शार्प बनाया गया है। Exhaust भी बदल गया है। यह पहले से थोड़ा पतला और लंबा है और इसका डिजाइन pentagonal रखा गया है।

कीमत भी रखी गई competitive

इतने बदलावों के बावजूद Bajaj ने कीमत को commuter segment के हिसाब से competitive रखने की कोशिश की है। Pulsar 125 की शुरुआती ex-showroom कीमत ₹93,000 से थोड़ी कम है और टॉप मॉडल करीब ₹1.04 लाख तक जाता है। वहीं Pulsar 150 की कीमत ₹1.15 लाख से शुरू होकर करीब ₹1.23 लाख ex-showroom तक जाती है।

Bajaj ने नई Pulsar 125 और 150 में Pulsar का पुराना DNA बरकरार रखते हुए फीचर्स और टेक्नोलॉजी को काफी अपग्रेड किया है। 

Read more!
Advertisement