Audi Q3 की नई तैयारी: लॉन्च से पहले शुरू हुई लोकल असेंबली 16 अक्टूबर को होगी एंट्री
Audi ने भारत में अपनी नई Q3 SUV की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका लोकल असेंबली काम शुरू कर दिया है। नई Audi Q3 में अपडेटेड डिजाइन, प्रीमियम केबिन और दमदार 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह SUV 16 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।

In Short
- नई Audi Q3 की लोकल असेंबली शुरू हो गई है।
- SUV में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
- इसमें Quattro AWD और नए डिजिटल फीचर्स मिलेंगे।
Audi ने अपनी नई Q3 SUV की भारत में लॉन्चिंग से पहले तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंपनी ने नई Q3 की लोकल असेंबली शुरू कर दी है। इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित SAVWIPL प्लांट में असेंबल किया जाएगा। नई Audi Q3 को भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
नई Q3 में डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसमें नया हेक्सागोनल सिंगल फ्रेम फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जिस पर 2D Audi लोगो मिलता है। इसके साथ नई डिजिटल Matrix LED हेडलाइट्स दी गई हैं।
SUV के पीछे की तरफ भी बदलाव किए गए हैं। इसमें नए स्प्लिट टेललैंप्स दिए गए हैं, जिन्हें लाइट बार से जोड़ा गया है। इसके अलावा, बीच में बैकलिट Audi लोगो भी मिलेगा।
केबिन में नई Audi Q3 को ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस बनाया गया है। इसमें 12.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 11.9 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
कंपनी ने गियर सिलेक्टर में भी बदलाव किया है। नई Q3 में पारंपरिक गियर लीवर की जगह स्टीयरिंग व्हील के पीछे ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक दिया गया है।
भारत में नई Audi Q3 को 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 201 BHP की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन को 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।
SUV में Audi का Quattro ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा, जो बेहतर ग्रिप और ड्राइविंग परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा।
नई Audi Q3 का मुकाबला भारतीय बाजार में Mercedes-Benz GLA, BMW X1 और Volvo XC40 जैसी लग्जरी SUVs से होगा।