कार-बाइक वालों की ये गलती पड़ सकती है भारी! जानें क्यों सिर्फ Third Party Insurance नहीं है काफी

बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए पॉलिसीबाजार के अमित छाबड़ा ने कहा कि थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस केवल उस स्थिति में काम आता है, जब आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पहुंचे, किसी की मौत हो जाए या किसी दूसरे की संपत्ति को नुकसान हो। यह कानूनन अनिवार्य है, लेकिन इसकी सुरक्षा का दायरा यहीं तक सीमित रहता है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Third Party Motor Insurance: देश में बड़ी संख्या में वाहन मालिक अब भी यह मानते हैं कि अनिवार्य थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस ही हर तरह के नुकसान से सुरक्षा देता है। हालांकि, बीमा एक्सपर्ट का कहना है कि यह सबसे बड़ी गलतफहमी है, जो दुर्घटना के बाद लोगों पर भारी आर्थिक बोझ डाल सकती है।

बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए पॉलिसीबाजार के अमित छाबड़ा ने कहा कि थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस केवल उस स्थिति में काम आता है, जब आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पहुंचे, किसी की मौत हो जाए या किसी दूसरे की संपत्ति को नुकसान हो। यह कानूनन अनिवार्य है, लेकिन इसकी सुरक्षा का दायरा यहीं तक सीमित रहता है।

अपनी गाड़ी के नुकसान का नहीं मिलता कवर

सबसे बड़ी परेशानी तब सामने आती है, जब दुर्घटना में आपकी अपनी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे मामलों में केवल थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस मरम्मत या नुकसान का खर्च नहीं उठाता। यानी नियमों का पालन करने के बावजूद वाहन मालिक को जेब से पूरा खर्च करना पड़ सकता है।

क्यों जरूरी है ओन-डैमेज और कॉम्प्रिहेंसिव कवर?

एक्सपर्ट का कहना है कि अपनी गाड़ी की सुरक्षा के लिए ओन-डैमेज इंश्योरेंस बेहद जरूरी है। यह दुर्घटना के दौरान वाहन को हुए नुकसान का कवर देता है। वहीं, कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस थर्ड-पार्टी और ओन-डैमेज दोनों तरह की सुरक्षा उपलब्ध कराता है। ऐसे में यह सामान्य ग्राहकों के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प माना जाता है।

जीरो डेप्रिसिएशन ऐड-ऑन भी अहम

पॉलिसीबाजार के अमित छाबड़ा ने कहा कि जीरो डेप्रिसिएशन कवर को भी काफी महत्वपूर्ण बताया। आमतौर पर इसे ऐड-ऑन के रूप में लिया जाता है, लेकिन क्लेम के समय इसका बड़ा फायदा मिलता है। इसके जरिए बदले गए पार्ट्स पर डेप्रिसिएशन की कटौती नहीं होती, जिससे पॉलिसीधारक को बेहतर क्लेम राशि मिल सकती है।

Read more!
Advertisement