कब होगा MG Majestor के प्राइस का ऐलान? प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कैसे करें बुक; मई 2026 से शुरू होगी डिलीवरी
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा के मुताबिक, पारंपरिक D-सेगमेंट SUV बाजार सालाना 38,000-40,000 यूनिट पर अटका है, जबकि लग्जरी फुल-साइज SUV तेजी से बदली है। मैजेस्टर इसी गैप को भरने की कोशिश है।

MG Majestor: JSW MG Motor India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV, एमजी मैजेस्टर (MG Majestor) से फुल-साइज सेगमेंट में नई एंट्री ली है। कंपनी ने इसे Gloster से ऊपर पोजिशन किया है और 'D+ सेगमेंट' बनाने की रणनीति अपनाई है।
D+ सेगमेंट, कार की वह कैटेगरी मानी जाती है जो पारंपरिक D-सेगमेंट SUV से बड़ी, ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड होती है, लेकिन लग्जरी ब्रांड की महंगी कारों से नीचे रहती है। इसमें बेहतर स्पेस, दमदार रोड प्रेजेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा के मुताबिक, पारंपरिक D-सेगमेंट SUV बाजार सालाना 38,000-40,000 यूनिट पर अटका है, जबकि लग्जरी फुल-साइज SUV तेजी से बदली है। मैजेस्टर इसी गैप को भरने की कोशिश है।
सुरक्षा और लॉन्च टाइमलाइन
SUV में 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर और लेवल-2 ADAS शामिल हैं, जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग। एमजी मैजेस्टर की कीमतों का ऐलान अप्रैल में होगा और डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी। फिलहाल इस कार की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसे आप MG Motors के वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।
दमदार डिजाइन और रोड प्रेजेंस
MG का दावा है कि Majestor अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है। सामने Mosaic Matrix ग्रिल, ‘Dragon Eye’ DRLs और ट्राई-बीम LED हेडलैंप इसे अलग पहचान देते हैं। 19-इंच ड्यूल-शेड अलॉय व्हील और मस्क्युलर बॉडी इसे मजबूत लुक देते हैं। पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप इसकी चौड़ाई को और उभारते हैं।
‘M-Lounge’ के साथ प्रीमियम केबिन
अंदर कंपनी ने ‘M-Lounge’ एक्सपीरियंस पर फोकस किया है। स्मोक्ड एबनी इंटीरियर, सॉफ्ट-टच सरफेस और लेयर्ड डिजाइन स्पेस का अहसास बढ़ाते हैं। यह SUV 6 और 7-सीटर विकल्प में उपलब्ध है।
मल्टी-मोड मसाज सीट (8 सेटिंग), 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL ऑडियो और 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग इसे टेक-फोकस्ड बनाते हैं। ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, i-Smart 2.0 कनेक्टेड प्लेटफॉर्म और जियो के साथ होम-टू-कार कनेक्टिविटी जैसे फीचर भी मिलते हैं।
पावर और ऑफ-रोड क्षमता
Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है जो 215 bhp देता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4x2 और 4x4 विकल्प मिलते हैं। 4x4 वेरिएंट में 10 ऑफ-रोड मोड, ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और 810mm वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है।