Mercedes AMG G 63 Off Road Pro लॉन्च: 3.80 करोड़ रुपये में मिली लग्जरी SUV को नई ऑफ रोड ताकत
Mercedes-Benz ने अपनी पॉपुलर लग्जरी SUV AMG G 63 का नया Off Road Pro एडिशन लॉन्च किया है। 3.80 करोड़ रुपये की कीमत वाली यह SUV खास ऑफ रोड फीचर्स, नए डिजाइन एलिमेंट्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है। कंपनी ने इसमें एक्टिव सस्पेंशन, ट्रैक्शन मोड और स्पेशल ऑफ रोड इक्विपमेंट शामिल किए हैं।

In Short
- SUV में खास ऑफ रोड फीचर्स और एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम मिला।
- Mercedes AMG G 63 Off Road Pro की कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई।
- इसमें 585bhp V8 इंजन और 48V हाइब्रिड सिस्टम दिया गया।
लग्जरी SUV सेगमेंट में अपनी खास पहचान रखने वाली Mercedes-AMG G 63 का नया Off Road Pro एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी है। यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड G 63 के मुकाबले करीब 6 लाख रुपये महंगा है और इसे लिमिटेड संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा।
G 63 Off Road Pro में कई खास ऑफ रोड अपडेट दिए गए हैं। इसमें AMG Active Ride Control सस्पेंशन के साथ एक्टिव रोल स्टेबिलाइजेशन और एक्टिव बैलेंस कंट्रोल मिलते हैं। इसे तीन स्टेज में एडजस्ट किया जा सकता है।
SUV में Traction Pro मोड भी दिया गया है, जिसमें Rock और Sand जैसे ऑफ-रोड मोड शामिल हैं। Mercedes के मुताबिक, यह सिस्टम हर पहिये पर ब्रेकिंग टॉर्क को अलग-अलग कंट्रोल कर सकता है और इसमें सात स्टेज लॉकिंग सिस्टम दिया गया है।
डिजाइन की बात करें तो G 63 Off Road Pro में रूफ रैक के साथ एल्युमिनियम पैनल और रिमूवेबल रियर लैडर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें मैट ब्लैक फिनिश वाले खास 20-इंच AMG अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
केबिन में SUV में MBUX ऑपरेटिंग सिस्टम और डेडिकेटेड ऑफ रोड स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें जरूरी ड्राइविंग डेटा दिखाई देता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें वही 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 585bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 22 bhp का 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड है और यह SUV 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 4.4 सेकंड में पकड़ सकती है।