नई Maruti Suzuki Brezza Facelift की लॉन्चिंग से पहले बुकिंग शुरू! Venue, Nexon और Sonet को देगी कड़ी टक्कर
वित्त वर्ष 2025-26 में इस कैटेगरी की करीब 12 लाख यूनिट बिकीं, जो देश में कुल SUV बिक्री का लगभग 45% हिस्सा थीं। वहीं, कुल 47 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री में SUVs की हिस्सेदारी 56% से अधिक रही। फिलहाल इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की Nexon सबसे आगे है। नई Brezza की टक्कर Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी SUVs से होगी।

In Short
- मारुति सुजुकी ने नई Brezza Facelift की बुकिंग ₹11,000 से शुरू कर दी है, SUV 24 जुलाई को लॉन्च होगी।
- नई Brezza में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पहली बार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प मिलने की उम्मीद है।
- अपडेटेड डिजाइन के साथ नई Brezza की टक्कर Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq से होगी।
New Brezza Facelift Bookings Open: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नई Brezza Facelift की लॉन्चिंग से पहले उसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपये देकर इस कॉम्पैक्ट SUV को बुक कर सकते हैं। कंपनी 24 जुलाई को मुंबई में नई Brezza से पर्दा उठाएगी।
वित्त वर्ष 2025-26 में इस कैटेगरी की करीब 12 लाख यूनिट बिकीं, जो देश में कुल SUV बिक्री का लगभग 45% हिस्सा थीं। वहीं, कुल 47 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री में SUVs की हिस्सेदारी 56% से अधिक रही। फिलहाल इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की Nexon सबसे आगे है। नई Brezza की टक्कर Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी SUVs से होगी।
मिल सकते हैं दो इंजन ऑप्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, नई Brezza में पहली बार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दे सकती है, जो फिलहाल Fronx में इस्तेमाल होता है।
इस छोटे इंजन का फायदा टैक्स के मोर्चे पर भी मिल सकता है। 1,200cc से कम क्षमता वाले सब-4 मीटर पेट्रोल वाहनों पर कम टैक्स लागू होता है। मौजूदा Brezza का 1.5-लीटर (1462cc) इंजन होने की वजह से इस पर 40% GST लगता है, क्योंकि यह सितंबर 2025 से लागू GST 2.0 के टैक्स स्लैब में आता है।
CNG विकल्प रहेगा, बढ़ सकती है बूट स्पेस
रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा 1.5-लीटर इंजन के साथ पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन जारी रह सकते हैं। CNG वेरिएंट में अंडरफ्लोर CNG टैंक मिलने की संभावना है, जिससे बूट स्पेस पहले के मुकाबले अधिक उपयोगी हो सकता है।
डिजाइन में होंगे हल्के बदलाव
नई Brezza के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, फ्रंट और रियर बंपर, नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और फॉग लैंप हाउसिंग में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखते हुए SUV को नया लुक देने की तैयारी में है।