Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू! सिर्फ ₹21,000 में हो जाएगा काम - जानिए क्या मिलेगा खास
कंपनी इस एसयूवी को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च करेगी। XUV 7XO, पॉपुलर XUV700 का सक्सेसर है, और इसमें डिजाइन, कैबिन एक्सपीरियंस और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Mahindra XUV 7XO Pre-Bookings Date: देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा ने अपनी आने वाली प्रीमियम एसयूवी XUV 7XO के लिए प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है। ग्राहक इसे 15 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से मात्र ₹21,000 की टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकेंगे।
कंपनी इस एसयूवी को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च करेगी। XUV 7XO, पॉपुलर XUV700 का सक्सेसर है, और इसमें डिजाइन, कैबिन एक्सपीरियंस और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
XUV700 की विरासत को आगे बढ़ाएगा XUV 7XO
XUV700 की विरासत को XUV 7XO आगे बढ़ाएगा जो महिंद्रा की सबसे सफल गाड़ियों में से एक रही है। पिछले चार सालों में 3,00,000 से अधिक XUV700 यूनिट्स भारतीय सड़कों पर चल रही हैं।
महिंद्रा ने अपनी नेमिंग स्ट्रैटजी को बदलते हुए इस नए मॉडल को '7XO' नाम दिया है, जो XUV300 से XUV 3XO में बदलाव जैसा ही है।
कंपनी ने 2024 में ही '3XO' और '7XO' नामों को ट्रेडमार्क कर लिया था, जिससे उसके पूरे प्रोडक्ट रेंज में एक नए, स्टैंडर्ड नेमिंग की तरफ इशारा करता है।
कहां से कर सकेंगे प्री-बुकिंग?
XUV 7XO की प्री-बुकिंग किसी भी महिंद्रा डीलरशिप या कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से की जा सकती है। बुकिंग के समय, खरीदार अपनी पसंदीदा डीलरशिप, फ्लूय टाइप और ट्रांसमिशन का चयन कर सकते हैं, जिससे उन्हें इस एसयूवी के लिए शुरुआती बुकिंग क्रम सुरक्षित करने का मौका मिलेगा। यह एसयूवी पेट्रोल और डील दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध होगी, दोनों ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएंगे।
डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव
जनवरी में डेब्यू से पहले, XUV 7XO के बाहरी हिस्से की कई झलकियां सामने आ चुकी हैं। XUV700 की कोर सिल्हूट को बरकरार रखते हुए, उम्मीद है कि यह फेसलिफ्टेड एसयूवी महिंद्रा की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, XEV 9S से डिजाइन इंस्पायर है।
एसयूवी के फ्रंट एंड को सबसे बड़ा अपडेट मिलने की संभावना है, जिसमें ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न ग्रिल, स्लीक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एक नया फ्रंट बम्पर शामिल है। नए अलॉय व्हील डिजाइन और बदले हुए LED टेल-लैंप सिग्नेचर भी उम्मीद की जा रही है।
इंटीरियर में XUV 7XO में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कैबिन में XEV 9S की तरह ही तीन-स्क्रीन सेटअप होने की संभावना है, जिसमें एक ड्राइवर डिस्प्ले, एक सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक पैसेंजर के लिए डेडिकेटेड स्क्रीन शामिल होगी।
दमदार इंजन ऑप्शन
XUV 7XO में 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन शामिल होंगे। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आ सकते हैं, जबकि चुनिंदा डीज़ल वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) कॉन्फ़िगरेशन जारी रहने की संभावना है।