Mahindra XEV 9e: ₹6 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मंथली EMI? जानें पूरा कैलकुलेशन
6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद Mahindra XEV 9e घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसकी EMI और कुल खर्च का पूरा हिसाब जरूर समझ लें।

In Short
- Mahindra XEV 9e के बेस वेरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 23.14 लाख रुपये है।
- 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद 17.14 लाख रुपये का लोन लेने पर 9 फीसदी ब्याज के हिसाब से 7 साल तक हर महीने 27,582 रुपये की ईएमआई देनी होगी।
- सात साल में करीब 6.02 लाख रुपये ब्याज चुकाना होगा, जिसके बाद कार की कुल कीमत लगभग 29.16 लाख रुपये पड़ेगी।
Mahindra XEV 9e: अगर आप महिंद्रा की XEV 9e खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी काम का हो सकता है। दरअसल ज्यादातर लोग कार की प्राइस का कुछ डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी का फाइनेंस करवाते हैं।
बता दें कि Mahindra XEV 9e की दिल्ली में बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है। वहीं इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 23.14 लाख रुपये हो जाती है।
अब मान लीजिए की आप 6 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी और इसका पूरा कैलकुलेशन कितना होगा चलिए जानते हैं।
हर महीने देनी होगी 27,582 रुपये की ईएमआई
महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट को खरीदते समय अगर आप 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी करीब 17.14 लाख रुपये बैंक से लोन लेने होंगे। बैंक अगर यह रकम 9 फीसदी ब्याज पर सात साल के लिए देता है, तो हर महीने 27,582 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।
यह ईएमआई लगातार सात साल यानी कुल 84 महीने तक देनी पड़ेगी। अब सवाल है कि दिल्ली में इस कार को घर लाने के लिए ऑन-रोड कितनी रकम खर्च करनी होगी?
सात साल में कितना देना होगा इंटरेस्ट?
17.14 लाख रुपये का कार लोन 9 फीसदी की इंटरेस्ट रेट पर सात साल के लिए लेने पर करीब 6.02 लाख रुपये सिर्फ इंटरेस्ट के रूप में देने होंगे।डाउन पेमेंट और सात साल की सभी ईएमआई को जोड़ने के बाद एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट पर कुल खर्च करीब 29.16 लाख रुपये हो जाएगा।
इसमें कार की कीमत, ऑन-रोड चार्ज और बैंक को दिया गया इंटरेस्ट शामिल है। अब सवाल है कि इस कीमत में महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला किन इलेक्ट्रिक एसयूवी से होता है?
इन इलेक्ट्रिक एसयूवी से है मुकाबला
एक्सईवी 9ई का मुकाबला मारुति ई-विटारा, टाटा हैरियर ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और किआ कैरेंस क्लैविस ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होता है। इसलिए कार खरीदने से पहले इन सभी गाड़ियों की कीमत, ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और लोन प्लान की तुलना करना जरूरी है।