लुक से लेकर फीचर तक सब बदल गया! महिंद्रा ने लॉन्च की अपडेटेड Bolero और Bolero Neo, प्राइस ₹7.99 लाख से शुरू

नई बोलेरो रेंज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनमें स्टाइलिश डिजाइन, अपग्रेडेड इंटीरियर और नई टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इस रिफ्रेश लाइनअप में Bolero B8 और Bolero Neo N11 अब टॉप-वेरिएंट के तौर पर उपलब्ध होंगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Mahindra Bolero: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी Bolero और Bolero Neo का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई बोलेरो रेंज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनमें स्टाइलिश डिजाइन, अपग्रेडेड इंटीरियर और नई टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इस रिफ्रेश लाइनअप में Bolero B8 और Bolero Neo N11 अब टॉप-वेरिएंट के तौर पर उपलब्ध होंगे।

कितनी है प्राइस?

  • नई Bolero की कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
  • नई Bolero Neo की शुरुआती कीमत ₹8.49 लाख है, जो ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Bolero में अब और दमदार लुक

नई बोलेरो में सामने नया ग्रेसफुल ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप्स, डायमंड कट R15 अलॉय व्हील्स और नया Stealth Black कलर ऑप्शन दिया गया है।

इंटीरियर में अब 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, और लेदरट सीट कवर दिए गए हैं। सीट की डिजाइन भी बदली गई है ताकि बैठने में ज्यादा आराम मिले।

महिंद्रा ने इसमें RideFlo टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे गाड़ी की सस्पेंशन और कंट्रोल पहले से बेहतर हो गया है। इंजन की बात करें तो इसमें वही दमदार mHAWK75 इंजन मिलेगा जो 76bhp पावर और 210Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Bolero Neo में शहरी लुक और नई टेक्नोलॉजी 

नई बोलेरो नियो अब और ज्यादा स्टाइलिश और अर्बन अपील के साथ आई है। इसमें नया ग्रिल डिजाइन, 16-इंच डार्क मेटैलिक ग्रे अलॉय व्हील्स, और नए कलर ऑप्शन जैसे Jeans Blue और Concrete Grey (डुअल-टोन) शामिल हैं।

इंटीरियर में दो नए थीम- Lunar Grey और Mocha Brown, और बेहतर सीट डिजाइन दी गई है। इसमें अब 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, रीयर कैमरा, USB-C चार्जिंग पोर्ट, और RideFlo Tech with Frequency Dependent Damping (FDD) जैसी तकनीक शामिल की गई है।

इंजन की बात करें तो इसमें mHAWK100 इंजन दिया गया है, जो 100bhp की पावर और 260Nm टॉर्क देता है। इसके साथ क्रूज कंट्रोल और मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी (MTT) भी है, जो ऑफ-रोड पर बेहतर पकड़ देता है।

वेरिएंट्स और कीमतें (एक्स-शोरूम)

Bolero:

  • B4: ₹7.99 लाख
  • B6: ₹8.69 लाख
  • B6 (O): ₹9.09 लाख
  • B8: ₹9.69 लाख

Bolero Neo:

  • N4: ₹8.49 लाख
  • N8: ₹9.29 लाख
  • N10 (O): ₹9.79 लाख
  • N11: ₹9.99 लाख

Read more!
Advertisement