SIAM Data: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बिके कार और कमर्शियल वाहन, यूपी ने टू-व्हीलर में मारी बाजी

SIAM के मुताबिक Q2 FY25-26 में देश में कुल 10.39 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके। इनमें से 1.32 लाख यूनिट की खरीद सिर्फ महाराष्ट्र में हुई, यानी 12.7% हिस्सेदारी। इसके बाद UP (9.7%), गुजरात (8.5%), कर्नाटक (7.4%), केरल (6.7%), तमिलनाडु (6.6%), हरियाणा (6.5%) और राजस्थान (5.5%) रहे। दिल्ली की हिस्सेदारी 4.7% और मध्यप्रदेश की 4.1% रही।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, पैसेंजर व्हीकल्स (PV) और कमर्शियल वाहनों (CV) की खरीद में देश में सबसे आगे है, वहीं उत्तर प्रदेश (UP) टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों की बिक्री में पहले स्थान पर है।

SIAM के मुताबिक Q2 FY25-26 में देश में कुल 10.39 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके। इनमें से 1.32 लाख यूनिट की खरीद सिर्फ महाराष्ट्र में हुई, यानी 12.7% हिस्सेदारी। इसके बाद UP (9.7%), गुजरात (8.5%), कर्नाटक (7.4%), केरल (6.7%), तमिलनाडु (6.6%), हरियाणा (6.5%) और राजस्थान (5.5%) रहे। दिल्ली की हिस्सेदारी 4.7% और मध्यप्रदेश की 4.1% रही।

दोपहिया वाहनों की बात करें तो Q2 FY26 में देश में 55.62 लाख टू-वीलर बिके, जिनमें से 6.93 लाख यूनिट यानी 12.5% UP में खरीदे गए जो देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद महाराष्ट्र (11.3%), गुजरात (8%), तमिलनाडु (7.2%) और राजस्थान (6.5%) आते हैं।

थ्री-व्हीलर की बात करें तो यह सिर्फ 2.29 लाख यूनिट बिकीं। इसमें भी UP सबसे आगे रहा, जहां 0.28 लाख यूनिट बिके। प्रतिशत के हिसाब से UP की हिस्सेदारी 12.3% है। इसके बाद तेलंगाना (11.6%), गुजरात (9.8%), महाराष्ट्र (9.2%) और कर्नाटक (7.9%) हैं।

कमर्शियल व्हीकल में महाराष्ट्र फिर दबदबा है। Q2 में बिके 2.40 लाख कमर्शियल वाहनों में से 0.37 लाख यूनिट महाराष्ट्र में खरीदे गए जो की करीब 15.5% होता है। इसके बाद गुजरात (9.4%), UP (7.9%), तमिलनाडु (7.7%) और कर्नाटक (7%) आते हैं।

SIAM का यह डेटा बताता है कि भारत का ऑटो मार्केट न सिर्फ बड़ा है, बल्कि राज्य दर राज्य खरीदी की पसंद भी काफी अलग हैं- कहीं कारों की मांग ज्यादा है, तो कहीं टू-वीलर और तीनपहिया सबसे बड़ा बाजार बने हुए हैं।

Read more!
Advertisement