Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानिए सबकुछ

लग्जरी कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू हो गई है। 2.5 लीटर इंजन, सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और कनेक्टेड सुविधाओं वाली इस सेडान की कीमत कितनी है और कंपनी क्या फायदे दे रही है, यहां जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement
(Photo: lexus.com)

In Short

  • Lexus ES 350h की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है, शुरुआती कीमत 66.10 लाख रुपये है।
  • कार में 2.5 लीटर इंजन, लिथियम आयन बैटरी और सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है।
  • इसमें लेक्सस सेफ्टी सिस्टम प्लस, कनेक्टेड कार फीचर्स और 8 साल या 2 लाख किलोमीटर की वारंटी दी गई है।

By Gaurav Kumar:

Lexus ES 350h: लेक्सस इंडिया ने देश में अपनी नई प्रीमियम हाइब्रिड सेडान Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू कर दी है। यह ईएस सेडान की आठवीं जनरेशन है और सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में इसे हाल में पेश की गई Lexus ES 500e के साथ जगह मिलेगी।

नई ES 350h को ऐसे ग्राहकों के लिए उतारा गया है, जो लग्जरी कार के साथ बेहतर फ्यूल इफिशिएंसी और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट एक्सक्विसिट और लग्जरी में पेश किया है।

2.5 लीटर इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम

Lexus ES 350h में 2.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन ईएक्सेल और इंटीग्रेटेड पावर कंट्रोल यूनिट के साथ काम करता है। हाइब्रिड सिस्टम में लिथियम आयन बैटरी भी शामिल है।

इंजन और बैटरी का यह सेटअप कार को बेहतर परफॉर्मेंस देने के साथ ईंधन की खपत कम रखने में मदद करता है। इसके अलावा कार को चलाते समय केबिन में कम आवाज सुनाई देती है, जिससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलता है।

सेफ्टी के लिए मिलेंगे कई फीचर्स

कार में लेक्सस सेफ्टी सिस्टम प्लस दिया गया है। इसके तहत प्री-कोलिजन सिस्टम मिलता है, जो सामने टक्कर की आशंका होने पर ड्राइवर की मदद करता है।

इसके अलावा नई सेडान में ऑल-स्पीड डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और ड्राइव मॉनिटर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। ये फीचर्स ड्राइविंग के दौरान कार को लेन में बनाए रखने और ड्राइवर की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करते हैं।

Lexus ES 350h की कीमत और वारंटी

ES 350h के एक्सक्विसिट वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके लग्जरी वेरिएंट की कीमत 71.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

कंपनी कार के साथ पांच साल का रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज दे रही है। ग्राहकों को आठ साल या दो लाख किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा एश्योर्ड बाय बैक प्रोग्राम और लेक्सस लग्जरी केयर सर्विस पैकेज भी पेश किया गया है।

मोबाइल ऐप से देख सकेंगे कार की जानकारी

Lexus ES 350h में कई कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। लेक्सस कनेक्टेड ऐप की मदद से ग्राहक कार में मौजूद फ्यूल का स्तर और बची हुई ड्राइविंग रेंज देख सकते हैं।

ऐप के जरिए क्लाइमेट प्री-कंडीशनिंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके साथ लाइव व्हीकल ट्रैकिंग और इंटीग्रेटेड इमरजेंसी कॉल की सुविधा भी मिलती है।

Read more!
Advertisement