Kia Sorento का भारत में प्रोडक्शन शुरू, 4 सितंबर को होगी लॉन्च

Kia India 4 सितंबर 2026 को अपनी नई फ्लैगशिप SUV Sorento लॉन्च करेगी। यह भारत में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV होगी। इसमें हाइब्रिड और डीजल दोनों पावरट्रेन मिलेंगे, जबकि हाइब्रिड वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव और Live Generative AI जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

Advertisement
Kia Sorento
Kia Sorento

In Short

  • Kia Sorento भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी और कंपनी की फ्लैगशिप SUV बनेगी
  • Sorento में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे, हाइब्रिड में AWD भी होगा
  • SUV में Live Generative AI, Level 2 ADAS और दो 12.3-इंच स्क्रीन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं

Kia India ने भारत में लॉन्च होने वाली Sorento की पहली ऑफिशियल तस्वीरें जारी कर दी हैं। यह प्रीमियम थ्री-रो SUV 4 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी और भारत में Kia की फ्लैगशिप SUV बनेगी। खास बात यह है कि Sorento के साथ Kia भारत के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी एंट्री करेगी। इसका प्रोडक्शन Kia के अनंतपुर प्लांट में शुरू हो चुका है और पहली लोकली बनी यूनिट असेंबली लाइन से बाहर आ चुकी है।

हाइब्रिड और डीजल दोनों ऑप्शन

भारत में Kia Sorento को हाइब्रिड और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। हाइब्रिड वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव भी मिलेगा। Kia ने अपनी डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।

डिजाइन और केबिन

Sorento में Kia की नई ग्लोबल SUV डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। इसका फ्रंट डिजाइन बोल्ड होगा और SUV का ओवरऑल लुक काफी प्रीमियम रखा जाएगा।

India-spec Sorento की लंबाई करीब 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई करीब 1,700mm और व्हीलबेस 2,815mm होने की उम्मीद है। इसे छह और सात-सीट ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ऊंचे वेरिएंट्स में दूसरी लाइन में कैप्टन सीटें मिल सकती हैं।

केबिन में दो 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, रोटरी गियर सेलेक्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और Bose ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

हाइब्रिड पावरट्रेन

Sorento भारत में Kia की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV होगी। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 238-241bhp और 380Nm का कंबाइंड टॉर्क दे सकता है। इसे छह-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन भी मिलेगा। इंटरनेशनल मॉडल में यह इंजन करीब 202bhp और 441Nm देता है।

Live Generative AI होगा खास

Sorento में Kia AI Assistant मिलेगा, जो Live Generative AI पर काम करेगा। Kia के मुताबिक, यह दुनिया में इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली पहली Kia कार होगी।

इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, कई एयरबैग, Level 2 ADAS, हिल डिसेंट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

कीमत कितनी हो सकती है

Kia Sorento की कीमत करीब 40 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला Volkswagen Tayron, Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, MG Majestor और Jeep Meridian जैसी SUVs से होगा।

Read more!
Advertisement