Kia Sorento की भारत में एंट्री जल्द! क्या Kodiaq और Tayron पर बढ़ेगा दबाव? जानिए क्या हो सकता है फर्क

Kodiaq और Tayron के बीच अब Kia Sorento की एंट्री इस सेगमेंट का खेल बदल सकती है। Hybrid Technology, 7 सीटें, AWD और प्रीमियम फीचर्स के साथ आइए जानते हैं तीनों SUVs में क्या बड़ा फर्क हो सकता है।

Advertisement
Kia Sorento की भारत में एंट्री, Kodiaq-Tayron को देगी टक्कर | AI Image
Kia Sorento की भारत में एंट्री, Kodiaq-Tayron को देगी टक्कर | AI Image

In Short

  • Hybrid Powertrain-Sorento में 1.6-लीटर Turbo Petrol और Electric Motor मिलकर 236hp दे सकते हैं।
  • Kodiaq और Tayron को टक्कर-7 सीटें, AWD और Premium Features के साथ Sorento मुकाबला कड़ा कर सकती है।
  • करीब ₹40 लाख कीमत -सही कीमत के साथ Sorento Premium SUV Buyers के लिए नया विकल्प बन सकती है।

By Gaurav Kumar:

Kia Sorento: भारत में अपनी बड़ी SUV Sorento को आने वाले समय में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर Sorento भारत आती है, तो यह Kia की पहली Hybrid SUV हो सकती है और इसका मुकाबला Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron जैसी बड़ी SUVs से होगा।

मिल सकता है Hybrid Powertrain

Sorento के भारतीय मॉडल में 1.6-लीटर Turbo Petrol Engine के साथ Electric Motor वाला Hybrid Setup दिए जाने की उम्मीद है। दोनों मिलकर करीब 236hp की ताकत और 380Nm का टॉर्क दे सकते हैं। इसके साथ 6-speed Automatic Gearbox और All-Wheel Drive का विकल्प भी मिल सकता है।

अगर AWD Hybrid वर्जन भारत में आता है, तो Sorento करीब 9 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। SUV के EV Mode में करीब 120kmph तक चलने की क्षमता भी मिल सकती है। WLTP आंकड़ों के हिसाब से FWD वर्जन का Mileage करीब 15.15kmpl और AWD वर्जन का करीब 14.29kmpl हो सकता है। हालांकि भारत में मिलने वाला असली Mileage अलग हो सकता है।

Kodiaq से कैसे अलग हो सकती है Sorento?

Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर Turbo Petrol Engine, 7-speed DSG और AWD दिया जाता है। इसका फोकस दमदार Performance, Premium Cabin और बेहतर Driving Experience पर है।

इसके मुकाबले Sorento का सबसे बड़ा फायदा Hybrid Technology हो सकता है। अगर Kia इसे Hybrid Powertrain के साथ लाती है, तो बड़ी 7-Seater SUV होने के बावजूद Fuel Efficiency पर ज्यादा ध्यान देने वाले खरीदारों के लिए यह एक अलग विकल्प बन सकती है।

Sorento का Cabin भी Kodiaq को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसमें 12.3-inch Digital Instrument Cluster, 12.3-inch Touchscreen Infotainment System, Head-up Display, Ventilated Front Seats, Memory Seat और 12-speaker Bose Audio System जैसे Features मिलने की उम्मीद है।

Volkswagen Tayron के मुकाबले क्या खास होगा?

Volkswagen Tayron भी इस सेगमेंट में एक Premium 7-Seater SUV के तौर पर जगह बना सकती है। इसमें बड़ा केबिन, प्रीमियम फीचर्स, पावरफुल पेट्रोल इंजन और AWD जैसी चीजें मिलने की उम्मीद है।

Sorento का मुकाबला Tayron से खास तौर पर पावरट्रेन के मामले में दिलचस्प हो सकता है। Tayron का फोकस जहां Powerful Petrol और Premium SUV Experience पर हो सकता है, वहीं Sorento Hybrid Technology के जरिए बेहतर Fuel Efficiency का विकल्प दे सकती है।

यानी अगर ग्राहक की प्राथमिकता बड़ी SUV 7 Seats और Premium Features के साथ कम Fuel खर्च है, तो Sorento एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

Sorento में मिल सकते हैं ये Premium Features

भारत में आने वाले मॉडल में 19-inch अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, स्मार्ट पावर टेलगेट और प्राइवेसी ग्लास जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।

Cabin में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, वन-टच रिक्लाइन, पावर लंबर सपोर्ट, फ्रंट सीट वेंटिलेशन और ड्राइवर मेमोरी फंक्शन जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

तीनों Rows में USB Type-C Ports और 12-speaker Bose Sound System भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, भारत वाले मॉडल में इनमें से कौन से Features Standard होंगे और कौन से सिर्फ ऊंचे Variants में मिलेंगे, इसकी जानकारी लॉन्च के समय साफ होगी।

7 Seats और बड़ा Boot Space

Sorento की लंबाई 4,815mm और Wheelbase 2,815mm है। भारत में इसका 7-Seater Version लाए जाने की उम्मीद है।

तीसरी Row इस्तेमाल करने पर Boot Space करीब 179 लीटर हो सकता है। तीसरी Row को Fold करने पर यह करीब 813 लीटर और दूसरी Row को भी Fold करने पर करीब 1,996 लीटर तक पहुंच सकता है। इससे SUV में Family Trips और ज्यादा सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलने की उम्मीद है।

Safety में भी मिल सकते हैं कई ADAS Features

Safety के मामले में Sorento में Forward Collision Avoidance Assist, Highway Driving Assist, Navigation-based Smart Cruise Control और Blind Spot Collision Avoidance Assist जैसे ADAS Features दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा भारत वाले मॉडल में Kia की तरफ से कई दूसरे Safety Features भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, भारत में आने वाले Sorento के Safety Package की पूरी जानकारी कंपनी के Official Launch के करीब ही सामने आएगी।

कीमत करीब 40 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद

Sorento को South Korea से Knocked Down Kits के रूप में लाकर Andhra Pradesh के Anantapur में Assemble किए जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹40 लाख Ex-showroom हो सकती है।

अगर Kia इस कीमत के आसपास Sorento को Hybrid, 7 Seats, AWD और Premium Features के साथ लॉन्च करती है, तो इसका मुकाबला सिर्फ Kodiaq और Tayron से नहीं होगा, बल्कि यह बड़ी Premium SUVs खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक अलग तरह का विकल्प बन सकती है।

Kodiaq और Tayron जहां दमदार Petrol Engine और Premium Driving Experience पर ज्यादा जोर दे सकती हैं, वहीं Sorento का बड़ा दांव Hybrid Technology + 7 Seats + Premium Features + AWD हो सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि Kia भारत में Sorento को किस कीमत और किस Feature Package के साथ उतारती है।

Read more!
Advertisement